सेंसेक्स में 500 अंक की गिरावट:83,300 पर कारोबार कर रहा; निफ्टी 150 अंक फिसला, ऑटो-फार्मा शेयर्स में बिकवाली

शेयर बाजार में आज यानी 5 फरवरी को गिरावट है। सेंसेक्स 500 अंक गिरकर 83,300 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। निफ्टी में भी 150 अंक की गिरावट है, ये 25,600 के स्तर पर ट्रेड कर रहा है।

ऑटो, मेटल और फार्मा शेयर्स में बिकवाली है। वहीं IT और FMCG शेयर्स में तेजी दिखने को मिल रही है। सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 21 गिरकर कारोबार कर रहे हैं। निफ्टी 50 शेयरों में से 37 शेयर नीचे हैं।

ग्लोबल मार्केट में गिरावट

  • जापान का निक्केई इंडेक्स 0.73% गिरकर 53,898 पर और दक्षिण कोरिया का कोस्पी इंडेक्स 3.58% नीचे 5,179 पर कारोबार कर रहा है।
  • हॉन्गकॉन्ग का हैंगसेंग 1.28% नीचे 26,503 पर और चीन का शंघाई कंपोजिट 1.03% गिरकर 4,059 पर कारोबार कर रहा है।
  • 4 फरवरी को अमेरिका का डाउ जोंस 0.53% ऊपर 49,407 पर बंद हुआ। नैस्डैक 1.51% और S&P 500 0.51% गिरकर बंद हुआ।

विदेशी निवेशकों ने 4 फरवरी को ₹250 करोड़ के शेयर बेचे

  • विदेशी निवेशकों (FII) ने 4 फरवरी को ₹250 करोड़ के शेयर बेचे। वहीं, घरेलू संस्थागत निवेशकों (DII) ने ₹6.49 करोड़ की खरीदारी की थी।
  • दिसंबर 2025 में FIIs ने कुल ₹34,350 करोड़ के शेयर्स बेचे थे। इस दौरान बाजार को संभाल रहे DIIs ने ₹79,620 करोड़ के शेयर खरीदे थे।

कल बाजार में बढ़त रही

कल 4 फरवरी को सेंसेक्स 79 अंक बढ़कर 83,818 पर बंद हुआ। निफ्टी में 48 अंक की बढ़त रही, ये 25,776 के स्तर पर बंद हुआ।

ऑटो, एनर्जी और FMCG शेयर्स में बढ़त रही। वहीं IT और बैंकिंग शेयर्स में गिरावट रही। सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 22 में बढ़त रही। निफ्टी 50 शेयरों में से 38 चढ़कर बंद हुए।

E-Paper 2025