शेयर बाजार में आज यानी 19 फरवरी को गिरावट है। सेंसेक्स करीब 500 अंक की गिरावट के साथ 83,500 के स्तर पर कारोबार कर रहा है।
निफ्टी में भी करीब 150 अंक की गिरावट है, ये 25,700 पर कारोबार कर रहा है। एनर्जी, ऑटो और बैंकिंग शेयर्स में गिरावट है। वहीं IT और फार्मा शेयर्स में बढ़त है।
ग्लोबल मार्केट में बढ़त
- जापान का निक्केई इंडेक्स 0.87% चढ़कर 57,638 पर कारोबार कर रहा है।
- दक्षिण कोरिया का कोस्पी 2.78% ऊपर 5,660 पर कारोबार कर रहा है।
- हॉन्गकॉन्ग का हैंगसेंग और चीन का शंघाई कंपोजिट इंडेक्स आज बंद हैं।
अमेरिकी बाजार में 18 फरवरी को मिला-जुला कारोबार
- डाउ जोन्स 129 अंक (0.26%) की बढ़कर 49,662 पर बंद हुआ।
- टेक बेस्ड इंडेक्स नैस्डैक कंपोजिट 0.78% बढ़कर 22,753 पर बंद हुआ।
- S&P 500 इंडेक्स 38 अंक (0.56%) बढ़कर 6,881 पर बंद हुआ।
क्लीनमैक्स एनवायरो एनर्जी का IPO 23 फरवरी से ओपन होगा
रिन्यूएबल एनर्जी कंपनी क्लीन मैक्स एनवायरो एनर्जी सॉल्यूशंस अपना इनिशियल पब्लिक ऑफर (IPO) 23 फरवरी को खुलेगा। निवेशक 25 फरवरी तक इसमें बोली लगा सकेंगे। कंपनी इस IPO के जरिए 3,100 रुपए जुटाना चाहती है। कंपनी इस इश्यू के जरिए फ्रेश शेयर और ऑफर फॉर सेल (OFS) दोनों लेकर आ रही है।
विदेशी निवेशकों ने 1,154 करोड़ रुपए के शेयर खरीदे
- विदेशी निवेशकों (FII) ने 18 फरवरी को 1,154 करोड़ रुपए के शेयर खरीदे। घरेलू संस्थागत निवेशकों (DII) ने 440 करोड़ रुपए के शेयर खरीदे।
- इस महीने यानी फरवरी में अब तक FIIs ने 196 करोड़ रुपए के शेयर बेचे हैं। इस दौरान DIIs ने 12,070 करोड़ रुपए के शेयर खरीदे।
- जनवरी 2026 में FIIs ने कुल ₹41,435 करोड़ के शेयर्स बेचे थे। इस दौरान DIIs ने ₹69,220 करोड़ के शेयर खरीदे थे।
कल बाजार में रही थी बढ़त
इससे पहले कल यानी 18 फरवरी को शेयर बाजार में बढ़त रही थी। सेंसेक्स 283 अंक की तेजी के साथ 83,734 पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी में भी 94 अंक की बढ़त है, ये 25,819 पर बंद हुआ था।