सहारनपुर के एक मदरसे में दो मौलानाओं ने एक 10 साल के बच्चे की बेरहमी से पिटाई की। एक मौलाना ने बच्चे को उल्टा करके उसके पैर पकड़े। दूसरे मौलाना ने 36 डंडे मारे। इस दौरान बच्चा रहम की गुहार लगाता रहा।
वहां मौजूदा तीसरे मौलाना ने इसका वीडियो रिकॉर्ड किया। वीडियो कुछ महीने पुराना बताया जा रहा है। हालांकि 3 अप्रैल को वीडियो सामने आया है। वीडियो सामने आने के बाद लोगों ने में आक्रोश फैल गया।
वीडियो के आधार पर पुलिस ने मामले की जांच करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पूरा मामला गंगोह नगर इलाके के मदरसा दारूल उलूम जकरिया का है।
पैर पकड़कर पीटा
मदरसे में बच्चे की पिटाई का करीब 1 मिनट 49 सेकेंड सामने आया है। वीडियो में एक मौलाना छात्र को छड़ी से लगातार पीट रहा है, जबकि दूसरा शिक्षक उसके पैर पकड़े हुए है। इस दौरान बच्चा दर्द से चीखता और तड़पता हुआ नजर आ रहा है।
वह रहम की गुहार लगा रहा है, लेकिन दोनों शिक्षकों पर इसका कोई असर नहीं पड़ता और वे पिटाई करते रहते हैं। वीडियो में एक तीसरा व्यक्ति भी मौजूद है, जो इस पूरी घटना को रिकॉर्ड कर रहा है।
वीडियो कुछ महीने पुराना
जानकारी के अनुसार, ये वीडियो कुछ महीने पुराना बताया जा रहा है और ये सीएचसी के पास स्थित एक मदरसे का है। पीड़ित बालक पास के ही एक गांव का रहने वाला बताया जा रहा है। स्थानीय लोगों में भारी रोष देखने को मिल रहा है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।
पुलिस अधिकारियों ने बताया- वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए संबंधित मदरसे के संचालकों को पूछताछ के लिए बुलाया गया है। मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
पुलिस ने लिया संज्ञान, मुकदमा दर्ज
गंगोह के क्षेत्राधिकारी अशोक कुमार सिसोदिया ने बताया- वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए पुलिस ने तुरंत कार्रवाई की। पुलिस ने इस मामले में दो आरोपियों को नामजद करते हुए गिरफ्तार कर लिया है।
आरोपियों की पहचान जुनैद (पुत्र फरजंद), निवासी खानपुर, थाना गंगोह और शोयब (पुत्र गय्यूर), निवासी धलापड़ा, थाना गंगोह के रूप में हुई है। मामले की जांच जारी है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।