खजुराहो में बागेश्वर धाम पीठाधीश धीरेंद्र शास्त्री की कथा का दूसरा आयोजन ऑस्ट्रेलिया के पर्थ में होने जा रहा है। यहां पंडित शास्त्री 11 और 12 अप्रैल को ऑस्ट्रेलिया में रहने वाले भारतीय परिवारों और स्थानीय लोगों को हनुमंत कथा सुनाएंगे। यह कथा पर्थ के कन्वेंशन सेंटर में प्रतिदिन ऑस्ट्रेलिया के समय अनुसार शाम 4 बजे से आयोजित की जाएगी।
कैनबरा में आज संसद हॉल में होगा सत्संग
ऑस्ट्रेलिया की संसद (पार्लियामेंट ऑफ ऑस्ट्रेलिया) में सत्संग करेंगे संबोधन भी करेंगे। यह संबोधन दोपहर 1:30 बजे होगा। राजधानी कैनबरा में आज बागेश्वर धाम सरकार पहली बार संसद हॉल में सत्संग करने जा रहे हैं। उनका यह खास सेशन कैनबरा में रहने भक्तों ने आयोजित किया है।
संसद के इस हॉल में आयोजित होने वाला यह प्रवचन कार्यक्रम विश्व शांति, विश्व बंधुत्व और भारतीय आध्यात्म के नाम पर केंद्रित होगा। इस आयोजन में ऑस्ट्रेलियाई संसद से जुड़े प्रतिनिधि और अनेक इंडो ऑस्ट्रेलियाई अतिथि शामिल होंगे।
सिडनी में 13 अप्रैल को करेंगे हनुमान कथा
बागेश्वर धाम सरकार की ऑस्ट्रेलिया यात्रा का सबसे ऐतिहासिक आयोजन सिडनी में होगा। पंडित शास्त्री यहां 13 अप्रैल को पहुंचेंगे। इसी दिन सिडनी के हार्बर बीच पर एक समुद्री जहाज में भारतीय भक्तों की ओर से भजन क्लबिंग का आयोजन किया गया है। इस भजन क्लबिंग में धीरेंद्र शास्त्री भी शामिल होंगे।
14 अप्रैल को साउथ पार्लियामेंट में सत्र को करेंगे संबोधित
बागेश्वर धाम सरकार 14 अप्रैल को सिडनी में स्थित साउथ पार्लियामेंट में आयोजित किए गए एक विशेष सत्र को भी संबोधित करेंगे। यहां ऑस्ट्रेलियाई राज्य व्यवस्था से जुड़े राजनेता और अनेक मतों से जुड़े धर्म एवं आध्यात्मिक हस्तियों के बीच उनका संबोधन और वैचारिक आदान प्रदान होगा। यहां बागेश्वर धाम सरकार विश्व के हालातों और वर्तमान चुनौतियों से दुनिया को बचाने के लिए भारतीय संस्कृति के अमूल्य सूत्रों पर चर्चा करेंगे।
ओपेरा हाउस में पहली बार होगा तीन घंटे का प्रवचन
ऑस्ट्रेलिया की विश्वव्यापी पहचान कहे जाने वाले ओपेरा हाउस में 15 अप्रैल को बागेश्वर धाम सरकार का सबसे ऐतिहासिक आयोजन होगा। यह पहला अवसर है जब कोई भारतीय संत इस ओपेरा हाउस में धर्म और आध्यात्म की चर्चा के लिए आमंत्रित किया गया है।
10 देशों के लोग होंगे शामिल
ओपेरा हाउस के हॉल में हजारों भारतीय,ऑस्ट्रेलियाई भक्तों के बीच उनका तीन घंटे का प्रवचन रखा गया है। इस आयोजन में भारत, अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया, न्यूज़ीलैंड, कनाडा, फिजी, सिंगापुर सहित 10 देशों में रहने वाले बागेश्वर धाम के भक्त शामिल हो रहे हैं। यह ऑस्ट्रेलिया में होने वाले अब तक के किसी भी भारतीय संत का पहला बड़ा आयोजन होगा जिसे ओपेरा हाउस में रखा गया है।