सेंसेक्स 750 अंक गिरकर 77,750 पर कारोबार कर रहा:निफ्टी भी 180 अंक गिरकर 24,200 के करीब; ऑटो शेयरों में बिकवाली

आज यानी गुरुवार, 23 अप्रैल को सेंसेक्स 750 अंक (0.95%) की गिरावट के साथ 77,750 पर कारोबार कर रहा है। निफ्टी में भी 180 अंकों (0.75%) की गिरावट है, ये 24,200 के स्तर से नीचे आ गया है। आज के कारोबार में फार्मा में सबसे ज्यादा खरीदारी है, जबकि ऑटो के शेयरों में सबसे ज्यादा बिकवाली है।

कच्चा तेल एक बार फिर 100 डॉलर के पार निकला

ब्रेंट क्रूड ऑयल की कीमतें एक बार फिर 100 डॉलर प्रति बैरल के पार निकल गई हैं। बाजार में तेल की मजबूत डिमांड और ‘स्ट्रेट ऑफ हॉर्मुज’ को लेकर चिंता बढ़ी है जिस वजह से ये तेजी आई है। हॉर्मुज को तेल की सप्लाई के लिए सबसे अहम रास्ता माना जाता है।

बुधवार को सेंसेक्स 757 अंक गिरकर बंद हुआ था

22 अप्रैल को सेंसेक्स 757 अंक (0.95%) की गिरावट के साथ 78,516 पर बंद हुआ। निफ्टी में भी 199 अंकों (0.81%) की गिरावट रही, ये 24,378 पर आ गया।