इंदौर में पिछले एक हफ्ते से तापमान कम होने से गर्मी कम जरूर हुई थी लेकिन शनिवार को अहसास कुछ अलग रहा। दिन के तापमान में हल्की बढ़त रही और तापमान 40 डिग्री सेल्सियस रहा लेकिन दोपहर 12 से 4 बजे के बीच काफी तपिश रही। रात का तापमान दो दिनों से 25 डिग्री सेल्सियस से ज्यादा बना हुआ है।
इंदौर में दिन का पारा कम होने से कुछ राहत थी लेकिन अब कम तापमान में भी तपिश गर्मी का अहसास करा रही है। हालांकि बीते दिनों की तुलना में असर जरूर कम है। शुक्रवार को दिन का तापमान 39.4 (-1) डिग्री सेल्सियस था जो शनिवार को मामूली बढ़त के साथ 40.0 (-1) डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से 1 डिग्री कम है। हालांकि अभी लू के थपेड़े नहीं है लेकिन गर्मी के साथ उमस भी है।
रात का तापमान शुक्रवार को 25.6 (+2) डिग्री सेल्सियस था। शनिवार को इसमें हल्का इजाफा रहा और 25.7 (+2) रिकॉर्ड किया गया। रविवार सुबह से मौसम साफ है और धूप चढ़ने के साथ अभी गर्मी कम है लेकिन तेज धूप का असर दोपहर करीब 4 घंटे तक ज्यादा रहेगा। मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक राजस्थान में मौसम में आए बदलाव के कारण अभी गर्म हवाओं का रुख कमजोर हुआ है इससे इंदौर और आसपास के क्षेत्रों में राहत है