184 भूखंडों की होगी ई-नीलामी,बोली शुरू:जानिए-किस योजना में कितनी जमीन; 15 दिन में पूरे भुगतान पर मिलेगी 2% छूट

अजमेर विकास प्राधिकरण की ओर से आवासीय, व्यावसायिक, वेयर हाउस, फार्म हाउस एवं रिसोर्ट के 184 भूखंडों की नीलामी की जाएगी। इसके लिए ई-नीलामी 13 मई से 16 जुलाई 2026 तक करने का कार्यक्रम जारी कर दिया है।

नीलामी कार्यक्रम के सभी भूखण्डों के लिए अमानत राशि जमा कराने और नीलामी बोली शुरू कर दी गई है। नीलामी राशि का पूर्ण भुगतान करने के लिए 180 दिन का समय मिलेगा। 15 दिन में ई नीलामी का पूर्ण भुगतान करने वालों को 2 प्रतिशत छूट मिलेगी।

जानिए-किस योजना में कितने भूखंड

  • दीन दयाल उपाध्याय पुरम (ई-ब्लाक) में 4 आवासीय भूखण्ड
  • कोटडा आवासीय में 6 भूखण्ड
  • पृथ्वीराज नगर आवासीय एवं कम्यूनिटी सेंटर में 21 भूखण्ड
  • वेयरहाउस और गोडाउन योजना नारेली में 1 भूखंड
  • रिसोर्ट योजना फेज-1 होकरा में 2 भूखंड
  • पुष्कर वेडिंग डेस्टिनेशन योजना होकरा में 1 भूखंड
  • गणेश गुवाडी आवासीय योजना में 16 भूखण्ड
  • महाराणा प्रताप नगर आवासीय योजना में 7 भूखण्ड
  • पंचशील नगर आवासीय में 4 भूखण्ड
  • चन्द्रवरदाई नगर आवासीय में 23 भूखण्ड
  • ट्रांसपोर्ट नगर शॉप व शो रुम. रिपेयर शॉप एवं व्यावसायिक में 23 भूखण्ड
  • बकरा मण्डी व्यावसायिक में 12 भूखण्ड
  • दौराई व्यावसायिक योजना ट्रांसपोर्ट नगर के सामने में 29 भूखंड
  • फार्म हाउस, ईकोलोजिकल हाउस एवं रिसोर्ट योजना फेज-1 सूरज कुण्ड में 24 भूखंड
  • ब्रह्मा एन्क्लेव कानस पुष्कर में 11 भूखंड