बिहार में 100 करोड़ की प्रॉपर्टी वाला फर्जी IAS अरेस्ट:ड्राइवरलेस टेस्ला कार जब्त; भारत में 250 लोगों के पास; हिरण-बारहसिंगा के सींग भी मिले

बिहार के खगड़िया में एक फर्जी IAS अधिकारी को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी के पास से टेस्ला की एक ड्राइवरलेस कार और डायकोर सफारी कार मिली, पूरे भारत में सिर्फ 250 ही ड्राइवरलेस कार है। सरकार की अनुमति के बाद ही इसे खरीद सकते हैं।

इसके अलावा आलिशान बंगला और कई अन्य गाड़ियां भी बरामद हुई है। पुलिस ने साढ़े 7 घंटे की छापेमारी के बाद आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान मनीष कुमार गुप्ता उर्फ चिक्कू के रूप में हुई है। जांच में यह बात सामने आई है कि उसके पास 100 करोड़ से ज्यादा की प्रॉपर्टी है।

रेड में उसके घर से शराब की विदेशी बोतलें मिली हैं। एक बोतल की कीमत 1 लाख से ऊपर बताई जा रही है। बताया जाता है कि आरोपी का एक भाई कनाडा में रहता है।

दोनों गाड़ियों पर ‘भारत सरकार’ लिखा जिला अपराध इकाई (डीआईयू) और गोगरी पुलिस की संयुक्त टीम ने शनिवार को गोगरी थाना क्षेत्र के जमालपुर बाजार स्थित उसके ठिकाने पर साढ़े सात घंटे तक छापेमारी की। यह कार्रवाई दोपहर 1 बजे से रात करीब 8:30 बजे तक चली।

छापेमारी के दौरान पुलिस ने दो लग्जरी गाड़ियां जब्त की, जिनमें टेस्ला वाई और डायकोर सफारी शामिल हैं। इन दोनों गाड़ियों पर ‘भारत सरकार’ लिखा हुआ पाया गया। पुलिस अब इन गाड़ियों के दस्तावेज, ऑनरशिप और सरकारी पहचान की जांच की जा रही है।

खुद को अजीत डोभाल का करीबी बताता था तलाशी में लैपटॉप, कंप्यूटर, कई एटीएम कार्ड, विदेशी शराब की बोतलें, बारहसिंगा का सींग और एक चादर में लिपटी मूर्ति सहित अन्य संदिग्ध सामान भी बरामद हुए हैं। सभी बरामद वस्तुओं को आगे की जांच के लिए जब्त कर लिया गया है।

घर से हिरण और बारहसिंगा के सींग मिले खगड़िया पुलिस अधीक्षक भानु प्रताप सिंह ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी मनीष कुमार गुप्ता लंबे समय से खुद को आईएएस अधिकारी बताकर बिहार के अलग-अलग जिलों से ठगी करता था। वह अपनी प्राइवेट गाड़ियों पर ‘IAS’ और ‘Government of India’ का बोर्ड लगाकर लोगों को चकमा देता था।

आरोपी के घर से करीब 31 लीटर विदेशी शराब विभिन्न ब्रांडों की बरामद हुई। इसके अलावा हिरण और बारहसिंगा के सींग भी मिले हैं। एप्पल के पांच मोबाइल फोन, 20 क्रेडिट कार्ड, 8 डेबिट कार्ड, 4 चेकबुक के साथ अन्य दस्तावेज बरामद हुए हैं।

ये पूरा मामला वित्तीय धोखाधड़ी तक सीमित नहीं है, बल्कि खुद को आईएएस अधिकारी बताकर लोगों को गुमराह करने, भय पैदा करने और अवैध प्रभाव जमाने से भी जुड़ा है। आरोपी ठगी का काम 10 साल से कर रहा है। फर्जी IAS की संपत्ति बिहार के अलावा अन्य राज्यों और विदेशों में में होने की सूचना मिली है। उसकी भी जांच की जा रही है।

फर्जी IAS ने घर के चारों चरफ लगाव थे 100 कैमरे

मनीष कुमार गुप्ता उर्फ चिक्कू ने शादी नहीं की है। वो अपने घर में अकेले रहा करता था। बाहर के लोगों पर नजर रखने के लिए उसने अपने घर के बाहर 100 कैमरे लगवाए थे। वो बाहर के हर एक्टिविटी पर नजर रखता था। आसप-पास के लोग बताते हैं कि वो घर से बहुत कम ही बाहर निकलता था।

एक महीने पहले दिल्ली से खगड़िया आया था

मनीष कुमार गुप्ता उर्फ चिक्कू एक महीने पहले दिल्ली से खगड़िया आया था। मनीष के पिता स्व. परमेश्वर गुप्ता खगड़िया के केडीएस कॉलेज में हिन्दी के प्रोफेसर थे। मनीष 6 भाइयों में सबसे छोटा है। बड़ा भाई संजय कुमार गुप्ता दिल्ली में प्रोफेसर है। डंपी कुमार कनाडा में रहता है। बाकि 3 भाइयों के बारे में भी पुलिस जानकारी जुटा रही है।

अब टेस्ला कार की कीमत और रेंज के बारे में जानिए

टेस्ला ने भारत में केवल मॉडल वाई लॉन्च किया है, जो दो वेरिएंट रियर व्हील ड्राइव और लॉन्ग रेंज में उपलब्ध है। रियर व्हील ड्राइव की एक्स-शोरूम कीमत ₹59.89 लाख है और यह एक बार चार्ज करने पर 500 किमी (WLTP) तक की रेंज देती है। वहीं, लॉन्ग रेंज की एक्स-शोरूम कीमत ₹67.89 लाख है और यह 622 किमी (WLTP) तक की रेंज देती है।

टेस्ला भारत में दो बैटरी ऑप्शन के साथ आती है। स्टैंडर्ड RWD में 60kWh बैटरी है, जिसकी रेंज 500 किमी है और यह 0 से 100 kmph की स्पीड सिर्फ 5.9 सेकेंड में पकड़ लेती है। वहीं, लॉन्ग रेंज RWD में 75kWh बैटरी है, जिसकी रेंज 622 किमी है और यह 0 से 100 kmph की स्पीड 5.6 सेकेंड में पकड़ लेती है। दोनों वेरिएंट्स की टॉप स्पीड 201 kmph है।