भीलवाड़ा के फाइनेंसर शोभालाल जैन हत्याकांड के मुख्य आरोपी रोशन गुर्जर को पुलिस ने मध्यप्रदेश के सागर जिले से गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक मृतक के बैंक खाते में करीब 70 लाख रुपए होने की जानकारी उसके मुनीम को थी और इसी रकम व संपत्ति के लालच में उसने हत्या की साजिश रची। रोशन ने अपने परिचित को 10 लाख रुपए का लालच देकर साथ मिलाया। दोनों ने पहले भी हत्या की कोशिश की, लेकिन सफल नहीं हुए।
इसके बाद धार्मिक यात्रा के बहाने शोभालाल जैन को अपने साथ ले गए और लौटते समय उनकी हत्या कर शव कुएं में फेंक दिया। मामले में मुनीम के साथी को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है। अब पुलिस उससे हत्या की साजिश, वारदात में इस्तेमाल साधनों और लूटे गए सामान को लेकर पूछताछ कर रही है।
संपत्ति के लालच में रची हत्या की साजिश गिरफ्तार आरोपी रोशन गुर्जर पुत्र सुखदेव, उम्र 34 साल, अड़सीपुरा, थाना बागोर, जिला भीलवाड़ा का रहने वाला है। जांच में सामने आया कि मृतक के बैंक खाते में करीब 70 लाख रुपए होने की जानकारी उसके मुनीम रोशन गुर्जर को थी। पुलिस के मुताबिक इसी रकम और संपत्ति के लालच में रोशन ने हत्या की साजिश रची। उसने अपने परिचित नारायण सरगरा को भी कथित तौर पर 10 लाख रुपए का लालच देकर साजिश में शामिल किया था।
फिर धार्मिक यात्रा के बहाने ले जाकर हत्या की पुलिस जांच के अनुसार दोनों आरोपियों ने पहले भी शोभालाल जैन की हत्या की कोशिश की थी, लेकिन उनकी योजना सफल नहीं हो सकी। इसके बाद दोनों धार्मिक यात्रा के बहाने शोभालाल जैन को अपने साथ लेकर गए। लौटते समय दोनों ने उनकी हत्या कर शव को कुएं में फेंक दिया था। पुलिस अब मुख्य आरोपी रोशन से हत्या की साजिश, वारदात में इस्तेमाल किए गए साधनों और लूटे गए सामान समेत अन्य पहलुओं को लेकर पूछताछ कर रही है।