वंदे मातरम् गीत के पर कथित विवाद अब लगातार तूल पकड़ता जा रहा है। इस मामले में हिंदू सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष विष्णु गुप्ता की तरफ से कांग्रेस की वरिष्ठ नेता और सांसद सोनिया गांधी के खिलाफ गाजियाबाद कोर्ट में याचिका डाली गई है, यह याचिका MP- MLA एसीजेएम द्वितीय कोर्ट गाजियाबाद में दाखिल की गई। जहां मंगलवार को इस पर सुनवाई हुई।
8 सितंबर को होंगे बयान दर्ज
सीनियर एडवोकेट के अनुसार, 15 अगस्त को कांग्रेस मुख्यालय में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं की ओर से वंदे मातरम् गीत गाया जा रहा था। आरोप है कि इसी दौरान कथित रूप से व्यवधान डाला गया। हिंदू सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष विष्णु गुप्ता ने इसे वंदे मातरम् का अपमान बताते हुए गाजियाबाद की कोर्ट में याचिका दाखिल की।
मंगलवार को इस मामले की सुनवाई प्रणव त्रिपाठी की कोर्ट में हुई। कोर्ट ने याचिका को एक्सेप्ट करते हुए याचिकाकर्ता विष्णु गुप्ता को अपना बयान दर्ज कराने के लिए कहा। जहां अब अगले महीने 8 सितंबर को कोर्ट में होने के पहुंचकर याचिकाकर्ता विष्णु गुपता को बयान दर्ज कराने होंगे। अगली तारीख यानी 8 सितंबर 2026 विष्णु गुप्ता के बयान दर्ज किए जाएंगे।
लगातार तूल पकड़ा रहा मामला
इस दौरान पूर्व प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दीप और हिंदू सेना के अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे। वंदे मातरम् विवाद के बाद से बीजेपी के नेता और हिंदू संगठनों के पदाधिकारी लगातार कांग्रेस के खिलाफ बोल रहे हैं।