कंटेनर में जूते की जगह मिली शराब की बड़ी खेप:मुजफ्फरपुर में 50 लाख की शराब, राजस्थान का ट्रक जब्त, हरियाणा के चालक-खलासी गिरफ्तार

मुजफ्फरपुर में शराब तस्करों ने पुलिस और उत्पाद विभाग की जांच से बचने के लिए कंटेनर को इस तरह तैयार किया था कि बाहर से देखने पर उसमें किसी दूसरे सामान की ढुलाई होती नजर आए। कंटेनर को चारों तरफ से लॉक कर रखा गया था और पूछताछ में उसमें जूते होने की बात बताई गई। लेकिन मुजफ्फरपुर उत्पाद विभाग की टीम ने जब संदेह के आधार पर कंटेनर की तलाशी ली तो अंदर का नजारा देखकर टीम भी हैरान रह गई। जूते की जगह कंटेनर में पंजाब निर्मित शराब की बड़ी खेप छिपाकर रखी गई थी।

उत्पाद विभाग की टीम ने मुजफ्फरपुर-दरभंगा एनएच-57 पर मैठी टोल प्लाजा के पास कार्रवाई करते हुए कंटेनर को जब्त किया है। तलाशी में पंजाब निर्मित शराब के 375 कार्टन बरामद हुए हैं। जब्त शराब की कीमत करीब 40 से 50 लाख रुपए आंकी जा रही है। मौके से कंटेनर चालक और उपचालक को गिरफ्तार किया गया है। दोनों हरियाणा के रहने वाले हैं।

टोल से 100 मीटर पहले खड़ा था कंटेनर