मथुरा में चित्रगुप्त पीठ के महंत को पाकिस्तान से धमकी:कॉल करके कहा-पीछे हट जाओ, नहीं तो समाधि बना देंगे; कार सेवा का ऐलान किया था

मथुरा में श्रीकृष्ण जन्मस्थान के समीप बनी मस्जिद पर 6 दिसंबर को कार सेवा का ऐलान करने वाले संत सच्चिदानंद महाराज को जान से मारने की धमकी मिली है। चित्रगुप्त पीठ के पीठाधीश्वर संत के वॉट्सऐप पर पाकिस्तान के नंबर से कॉल की गई। कॉल करने वाले ने कार सेवा के ऐलान से पीछे हटने की चेतावनी देते हुए कहा- नहीं तो आपकी समाधि बना देंगे।

संत के मुताबिक, पहले +92 से शुरू होने वाले नंबर से मिस कॉल आई। करीब 10 मिनट बाद इसी नंबर से दो बार कॉल की गई। इसके अलावा धमकी भरे ऑडियो भी भेजे गए। संत ने कहा कि वह धमकियों से डरने वाले नहीं हैं और मामले की जानकारी पुलिस को देकर कानूनी कार्रवाई कराएंगे।

पहले मिस कॉल, फिर दो बार आया फोन