अंबाला-पंचकूला बॉर्डर स्थित बिछपड़ी गांव में कुत्तों ने ईंट-भट्ठे पर खेल रही एक 2 साल की मासूम बच्ची पर आवारा कुत्ते ने अचानक हमला कर दिया। कुत्ते ने बच्ची को चेहरे, गले और कान के पास से कई जगह काटकर गंभीर रूप से घायल कर दिया।
घटना के तुरंत बाद लहुलूहान बच्ची को परिजनों द्वारा सब डिविजनल सिविल अस्पताल नारायणगढ़ की इमरजेंसी में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने एंटी-रैबीज इंजेक्शन और प्राथमिक उपचार देने के बाद हालत को देखते हुए पंचकूला के सेक्टर-6 स्थित नागरिक अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।
खेल रही थी मासूम, अचानक झपट पड़ा कुत्ता
पीड़ित बच्ची की पहचान 2 वर्षीय काव्या पुत्री बीरपाल के रूप में हुई है, जो बिछपड़ी ईंट-भट्ठे (अंबाला) की रहने वाली है। बच्ची के पिता बीरपाल ने बताया, “मेरी बेटी ईंट-भट्ठे के पास बाहर खेल रही थी। तभी अचानक एक आवारा कुत्ता आया और उस पर झपट पड़ा। कुत्ते ने उसके चेहरे, गले और कान पर बुरी तरह काटकर नोंच लिया।” बच्ची की चीख-पुकार सुनकर आसपास मौजूद लोग दौड़े और किसी तरह कुत्ते को भगाकर मासूम को छुड़ाया।
कंधे पर निकल गया मांस
नारायणगढ़ के सरकारी अस्पताल में डॉक्टरों ने घावों की ड्रेसिंग की और कैटेगरी-III डॉग बाइट के तहत टीटी (TT) और एंटी-रैबीज वैक्सीन की डोज दी। इसके बाद जख्म गहरे होने के कारण डॉक्टरों ने बच्ची को बेहतर इलाज सेक्टर-6 नागरिक अस्पताल, पंचकूला किया। मांस निकलने के कारण पंचकूला सरकारी अस्पताल में बच्ची के कंधे पर टांके लगाए गए।