अजमेर के वायुसेना जवान की गोली लगने से मौत हो गई। पश्चिम बंगाल के हासीमारा एयरफोर्स स्टेशन पर पोस्टेड पुलकित नाथ (29) एयरमैन थे। उनका आज अंतिम संस्कार किया जाएगा।
गोली लगने की घटना 9 सितंबर की बताई जा रही है। परिवार को एयरफोर्स अधिकारियों ने 10 सितंबर को जानकारी दी थी।जानकारी के अनुसार पुलकित 3 सितंबर को छुट्टी पर आए थे।
उन्होंने बहनों के साथ 5 सितंबर को जयपुर में बर्थडे भी सेलिब्रेट किया था। इसके बाद ड्यूटी पर लौटे थे। गोली लगने के कारण की जानकारी सामने नहीं आई है।
7 साल पहले जॉइन की थी एयरफोर्स
अजमेर के कोटड़ा के रहने वाले पुलकित नाथ की पार्थिव देह शुक्रवार सुबह उनके घर लाई गई। यहां कुछ देर अंतिम दर्शनों के बाद उनकी देह को राम नगर में उनके पुश्तैनी घर ले जाया गया।
यहां से अंतिम यात्रा निकाली गई। जानकारी के अनुसार पुलकित बीटेक करने के बाद साल 2018 में एयरफोर्स जॉइन की थी। उनके पिता राजेंद्र प्रसाद भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) में अधिकारी हैं। परिवार में दो बड़ी बहनें और मां हैं।