सिवनी पुलिस ने रात में सड़कों पर गश्त की:यातायात व्यवस्था सुधारी, वाहनों की जांच कर ठेले हटवाए

सिवनी पुलिस ने शहर की यातायात व्यवस्था सुधारने और सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए रात में पैदल गश्त की। पुलिस अधीक्षक सुनील कुमार मेहता के नेतृत्व में अधिकारियों और कर्मचारियों ने प्रमुख चौराहों का भ्रमण किया।

कोतवाली थाना प्रभारी सतीश कुमार तिवारी ने सुबह बताया कि इस गश्त का उद्देश्य आम जनता में सुरक्षा का विश्वास बढ़ाना और आपराधिक तत्वों में भय पैदा करना था।

इस दौरान यातायात नियमों का पालन सुनिश्चित करने के लिए वाहनों की जांच की गई। सड़क पर खड़े हाथ ठेलों को हटाकर किनारे लगवाया गया, ताकि यातायात सुचारु रूप से चल सके।

गश्त में पुलिस अधीक्षक सुनील कुमार मेहता और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दीपक मिश्रा के साथ कोतवाली थाने का स्टाफ शामिल था। यह गश्त थाना कोतवाली से शुरू होकर दलसागर शराब दुकान, झिरिया चौक और बस स्टैंड होते हुए विभिन्न स्थानों पर की गई।

पुलिस बल ने बाजार व्यवस्था का भी जायजा लिया और वाहन चेकिंग अभियान चलाया। पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि यदि उन्हें कोई संदिग्ध गतिविधि या असामाजिक तत्व दिखाई दें, तो तुरंत पुलिस को सूचित करें।

E-Paper 2025