वैलेंटाइन वीक का तीसरा दिन चॉकलेट डे होता है। इस दिन लोग अपने पार्टनर को चॉकलेट तोहफे में देते हैं। इसी के चलते बाजार में इस दिन के लिए खास डिजाइन के चॉकलेट केक मिलते हैं, लेकिन अगर आप अपने पार्टनर के लिए कुछ खास करना चाहते हैं तो घर पर बने चॉकलेट केक से बेहतर ऑप्शन शायद ही कोई हो। खास बात यह है कि इस स्वादिष्ट केक को बनाने के लिए न तो आपको ओवन की जरूरत है और न ही अंडे की।
आजकल बहुत से लोग एगलेस रेसिपी पसंद करते हैं, ऐसे में यह आसान चॉकलेट केक रेसिपी हर किसी के लिए परफेक्ट है। कम सामग्री और सिंपल स्टेप्स में तैयार होने वाला यह केक स्वाद में बेहद सॉफ्ट और चॉकलेटी होता है। चाहे वैलेंटाइन डे हो, बर्थडे या कोई खास मौका, घर पर बना केक आपके प्यार को और भी खास बना देता है।
अगर आप पहली बार केक बना रहे हैं, तब भी इस रेसिपी को आसानी से फॉलो कर सकते हैं। आइए जानते हैं बिना ओवन और अंडे के चॉकलेट केक बनाने की आसान विधि।
आवश्यक सामग्री
मैदा, चीनी पाउडर, कोको पाउडर, बेकिंग पाउडर, बेकिंग सोडा, दूध, रिफाइंड ऑयल या बटर, वनीला एसेंस
विधि
केक बनाने के लिए सबसे पहले एक बड़े बाउल में मैदा, कोको पाउडर, बेकिंग पाउडर और बेकिंग सोडा को अच्छी तरह छान लें ताकि कोई भी गांठ न रहे। अब इसमें पाउडर चीनी डालकर सभी सूखी सामग्री को मिक्स करें।