Petrol Price today : महंगे तेल के मामले में Bhopal ने Mumbai को पछाड़ा, ये हैं आज के ताजा भाव

पेट्रोल-डीजल के रेट फिर गुरुवार को बढ़ा दिए गए। Crude Oil की कीमतों में फेरबदल से तेल मार्केटिंग कंपनियों ने यहां Diesel Price में जहां 29 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी की। वहीं पेट्रोल के दाम 24 पैसे बढ़ाए। इससे गुरुवार को दिल्ली में पेट्रोल 93.68 रुपये प्रति लीटर जबकि डीजल 84.61 रुपये प्रति लीटर पर पहुंच गया। इससे पहले बुधवार को कोई बढ़ोत्‍तरी नहीं हुई थी।

हालांकि मंगलवार को तेल कंपनियों ने डीजल की कीमत (Diesel Price today) में 25 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी की थी जबकि पेट्रोल के दाम (Petrol Price today) 23 पैसे। इससे दिल्ली में पेट्रोल 93.44 रुपये प्रति लीटर पर चला गया, जब‍कि डीजल 84.32 रुपये प्रति लीटर हो गया था।

Petrol-Diesel Ke Taja Dam

शहर पेट्रोल डीजल
दिल्ली 93.68 84.61
मुंबई 99.94 91.87
चेन्नै 95.28 89.39
कोलकाता 93.72 87.46
भोपाल 101.77 93.07

सुबह 6 बजे तय होते हैं भाव

Petrol-Diesel की कीमतें रोज सुबह 6 बजे तय होती हैं। इनके दाम में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन और दूसरी खर्चे जोड़ने के बाद यह दोगुने के करीब पहुंच जाते हैं। विदेशी मुद्रा दरों के साथ अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड की कीमतें क्या हैं, इस आधार पर रोज पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है।

तेल की कीमत में बदलाव

Petrol Diesel का रेट SMS के जरिए भी जान सकते हैं। दिल्ली की कीमत जानने के लिए इंडियन ऑयल के ग्राहक मैसेज बॉक्स RSP 102072 (RSP Dealer Code of Petrol Pump) टाइप करें और इसे 9224992249 नंबर पर भेज दें। इसी तरह, मुबंई RSP 108412, कोलकाता RSP 119941 और चेन्नै के लिए RSP 133593 टाइप कर इसे 9224992249 नंबर पर भेज दें। SMS के जरिए आपको ताजा रेट मिल जाएंगे।