शुभ योग के साथ वैशाख माह प्रारंभ हो चुका है और इस महीने के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को अत्यंत शुभ माना जाता है। बता दें, इस दिन को अक्षय तृतीया के नाम से जाना जाता है, जिसे आखा तीज भी कहते हैं। मान्यता है कि, इस दिन सोना-चांदी, गाड़ी-घर व अन्य चीजों की खरीदारी करना कल्याणकारी होता है। इसके शुभ प्रभाव से व्यक्ति के धन-धान्य में वृद्धि होती हैं और घर में बरकत भी होती हैं। शास्त्रों में अक्षय तृतीया को वर्ष के सबसे शुभ मुहूर्तों में गिना जाता है, क्योंकि इसका अर्थ ही कभी न खत्म होने वाला फल है। ऐसे में आइए जानते हैं कि, इस दिन क्या खरीदना लाभकारी होता है।कब है अक्षय तृतीया 2026अक्षय तृतीया पर क्या खरीदें?
- अक्षय तृतीया पर सोना और चांदी खरीदना शुभ होता है। यह सुख-समृद्धि और वैभव का प्रतीक है। इस दिन इसे घर लाने पर बरकत होती हैं और खुशियां बढ़ती हैं।
- आप भगवान के लिए नए वस्त्र की खरीदारी भी कर सकते हैं। इससे मनोवांछित फलों की प्राप्ति होती हैं।
- अक्षय तृतीया के दिन नए वाहन, घर या किसी संपत्ति की खरीदारी भी कर सकते हैं। यह लाभकारी होता है और सभी तरह की बाधाएं भी दूर होती हैं।
- इस दिन आप पीतल के बर्तन भी खरीद सकते हैं। यह घर में सकारात्मक ऊर्जा लाते हैं और मान-सम्मान बढ़ता है।
- तुलसी का पौधा घर लाना बेहद शुभ होता है। इससे देवी लक्ष्मी का वास घर में होता है।
- पीले रंग की वस्तुएं खरीदना भी अच्छा माना जाता है। इससे समृद्धि और शुभता बढ़ती हैं।
- अक्षय तृतीया के शुभ दिन पर जौ खरीद सकते हैं। इससे साधक का धन-धान्य बढ़ता है।
- इस दिन कौड़ियां खरीदना धन वृद्धि का संकेत माना जाता है। इससे देवी लक्ष्मी की विशेष कृपा भी मिलती हैं।
- नई पुस्तकें खरीदना या शिक्षा से जुड़ी कोई अन्य सामग्री भी घर लेकर आ सकते हैं। इससे ज्ञान और बुद्धि में वृद्धि होती है।