Weight Loss Tips: समर सीजन में बढ़ते वजन को कंट्रोल करने में मदद करेंगे ये 3 फूड्स

लोगों की खराब जीवनशैली, अनुचित खानपान और तनाव भरी ज़िंदगी के चलते आजकल मोटापा आम समस्या बन गई है। एक बार वजन बढ़ जाने के बाद कंट्रोल करना आसान नहीं होता है। इसके लिए कड़ी मेहनत करनी पड़ती है। तब जाकर बढ़ते वजन से छुटकारा मिलता है। विशेषज्ञों की मानें तो समर सीजन में बढ़ते वजन को कंट्रोल करना आसान होता है। इस मौसम में पानी की उच्च मात्रा वाले (Water-rich foods) फल और सब्जियां मिलते हैं। इन चीजों के सेवन से शरीर हायड्रेट रहता है। साथ ही बढ़ते वजन को आसानी से कंट्रोल किया जा सकता है। अगर आप भी बढ़ते वजन से परेशान हैं और इंस्टेंट वेट लॉस करना चाहते हैं,

समर सीजन में हायड्रेट रहने के लिए डाइट में खीरा जरूर शामिल करें। इसमें कैलोरी कम होती है। वहीं, फाइबर अधिक होता है। इसके अलावा, खीरा में पानी प्रचुर मात्रा में पाया जाता है। इसमें विटामिन-बी, पोटैशियम और मैग्नीशियम पाए जाते हैं। इन गुणों के चलते डॉक्टर बढ़ते वजन को कंट्रोल करने के लिए खीरा खाने की सलाह देते हैं। तो इन चीजों को डाइट में जरूर शामिल करें-

आम को फलों का राजा कहा जाता है। समर सीजन आम के बिना अधूरा है। कई लोग चीनी की मात्रा अधिक होने के चलते आम नहीं खाते हैं। हालांकि, आम में जैव सक्रिय यौगिक और फाइटोकेमिकल के गुण पाए जाते हैं, जो वेट लॉस में सहायक सिद्ध होते हैं। इसके लिए आप डाइट में आम को जरूर शामिल करें। आप चाहे तो मैंगो शेक का भी आनंद उठा सकते हैं।