बेटियों को सैनिक स्कूल में पढ़ाना पड़ेगा महंगा:बीकानेर और सीकर के बालिका सैनिक स्कूल की फीस डेढ़ लाख रुपए, इनकम के आधार पर छूट

अगर आप अपनी बेटी को राजस्थान सरकार की सैनिक स्कूल में भर्ती कराना चाहते हैं तो एक साल की फीस डेढ़ लाख रुपए देनी होगी। हालांकि आय कम है तो फीस में छूट भी मिल सकती है लेकिन इसके बाद भी सालाना खर्च करीब एक लाख रुपए के आसपास ही होगा। शिक्षा विभाग ने फीस का निर्धारण करने के साथ ही प्रवेश प्रक्रिया को शुरू कर दिया है।

दरअसल, माध्यमिक शिक्षा निदेशालय ने सैनिक स्कूलों में फीस निर्धारण के लिए बीकानेर के संयुक्त निदेशक कार्यालय को जिम्मेदारी दी थी। संयुक्त निदेशक कार्यालय ने माध्यमिक शिक्षा निदेशक को इस संबंध में प्रस्ताव भेजा, जहां से राज्य सरकार को प्रस्ताव भेजकर स्वीकृति ली गई। अलग अलग मद में फीस निर्धारण करते हुए डेढ़ लाख रुपए सालाना का खर्च तय किया गया है।

इस तरह होगा फीस निर्धारण