आजादी के बाद से अब तक किस प्रधानमंत्री ने कितनी बार फहराया है लाल किले पर तिरंगा, जानिए इसका इतिहास

इस बार 15 अगस्त को देश 75वां स्वतंत्रता दिवस मनाएगा। पूरे देश में स्वतंत्रता दिवस को लेकर तैयारियां जारी हैं। दिल्ली में लाल किले के अंदर और बाहर भी स्वतंत्रता दिवस को लेकर तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी हैं चाहे कोरोना से बचाव की बात हो या अन्य सुरक्षा कारणों से लाल किला परिसर पर सख्त पहरा बना हुआ है। इस बार भी कोरोना के कारण स्वतंत्रता दिवस पर नियमों का पूरी तरह से पालन करना होगा। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस बार 15 अगस्त को 8वीं बार लाल किले पर तिरंगा फहराएंगे। आइए आपको लाल किले के कुछ महत्वपूर्ण इतिहास और कुछ अहम तथ्यों के बारे में बताते हैं।

क्य़ा आप जानते हैं कि लाल किले पर तिरंगे का इतिहास क्या है ? किस प्रधानमंत्री ने कितनी बार तिरंगा फहराया है? किस-किस प्रधानमंत्री ने लाल किले की प्राचीर से कितनी बार भाषण दिया है। अगर आप ये सब नहीं जानते हैं तो हम आपको इसका पूरा इतिहास बताते हैं।

लालकिले पर तिरंगा फहराने का इतिहास

स्वतंत्रता दिवस पर प्रधानमंत्री लालकिले पर झंडा फहराते हैं। तिरंगा फहराने के बाद देश के प्रधानमंत्री लोगों को संबोधित करते हैं। 15 अगस्त, 1947 को लालकिले पर पहली बार तिरंगा फहराया गया था। प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू ने लालकिले से तिरंगा फहराया था। 13 प्रधानमंत्रियों ने 73 बार अब तक 15 अगस्त पर तिरंगा फहराया है।

किस प्रधानमंत्री ने कितनी बार फहराया तिरंगा?

जवाहर लाल नेहरू

आजाद भारत के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू ने सबसे ज्यादा बार लाल किले पर तिरंगा फहराया। उन्होंने कुल 17 बार लाल किले पर तिरंगा फहराया।

इंदिरा गांधी

जवाहरलाल नेहरू के बाद इंदिरा गांधी ने सबसे अधिक 16 बार लाल किले पर तिरंगा फहराया।

मनमोहन सिंह

डॉ. मनमोहन सिंह ने जवाहरलाल नेहरू और इंदिरा गांधी के बाद सबसे ज्यादा बार लाल किले पर तिरंगा फहराया।

नरेंद्र मोदी

भारत के मौजूदा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 7 बार लाल किले पर तिरंगा फहराया है। इस बार वह 8वीं बार प्रधानमंत्री मोदी लाल किले पर तिरंगा फहराएंगे। लाल किले से सबसे लंबा भाषण प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिया है। 15 अगस्त, 2016 को प्रधानमंत्री मोदी ने 94 मिनट का भाषण दिया था।

अटल बिहारी वाजपेयी

अटल बिहारी वाजपेयी ने 6 बार लाल किले पर तिरंगा फहराया।

राजीव गांधी

राजीव गांधी ने 5 बार लाल किले पर तिरंगा फहराया

पी वी नरसिम्हा राव

पी वी नरसिम्हा राव ने भी 5 बार लाल किले पर तिरंगा फहराया।

लाल बहादुर शास्त्री- 2

मोरारजी देसाई- 2