भास्कर अपडेट्स:TMC के राज्यसभा सांसद सुखेंदु शेखर रे ने इस्तीफा दिया; ममता बनर्जी की पार्टी भी छोड़ी

राज्यसभा सांसद सुखेंदु शेखर रे ने सांसद पद से इस्तीफा दे दिया है। इसके साथ, उन्होंने TMC पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से भी इस्तीफा दे दिया है। ममता को अपना इस्तीफा वॉट्सएप और ईमेल पर भेज दिया है। तृणमूल कांग्रेस के पास अब लोकसभा में 28 सांसद, राज्यसभा में 12 सांसद रह गए हैं। संसद में अब TMC के कुल 40 सांसद हैं।