झज्जर पुलिस के 3 दिन बाद भी हाथ खाली:ठेकेदार पर फायरिंग केस, टोल जाम के बाद भी नहीं गिरफ्तारी

हरियाणा के झज्जर जिले के बहादुरगढ़ के छारा गांव में ठेकेदार नीरज को फोन करके घर बुलाने के बाद गोली मारने के मामले में तीन दिन बीतने के बाद भी पुलिस के हाथ खाली हैं। वारदात के बाद परिजनों ने आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर टोल पर जाम भी लगाया था, लेकिन अभी तक पुलिस किसी भी आरोपी को गिरफ्तार नहीं कर पाई है।

जानकारी के अनुसार, ठेकेदार नीरज को फोन करके घर बुलाया गया था। इसके बाद उस पर गोली चला दी गई। वारदात में नीरज के भतीजे के पैर में भी गोली लगी थी। घटना के बाद परिजनों की शिकायत पर गांव के ही पांच लोगों के खिलाफ नामजद मामला दर्ज किया गया था।

परिजनों ने टोल पर लगाया था जाम