कैसे पता करें पेट्रोल में सिर्फ 20% ही एथेनॉल:गड़बड़ी लगे तो यहां करें शिकायत; एथेनॉल से खाना भी पकेगा, सरकार सब्सिडी देगी

बाइक या कार में पेट्रोल भरवाते समय अक्सर मन में सवाल रहता है कि फ्यूल में एथेनॉल कितना मिला है? 20% या उससे ज्यादा? इसका पता कैसे लगाया जाए?

इस बीच केंद्र सरकार एथेनॉल से रसोई गैस चूल्हा जलाने का भी बड़ा प्लान तैयार कर रही है। पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय एक नई पॉलिसी पर काम कर रहा है। इसके तहत एथेनॉल को घरेलू LPG के ऑप्शन के रूप में प्रमोट किया जाएगा।

E20 पेट्रोल में एथेनॉल कितना है, ऐसे पता करें

पेट्रोल और एथेनॉल का मिक्सचर एक-दूसरे में पूरी तरह से घुलनशील होता है। इसलिए इसे देखकर या सूंघकर पहचानना नामुमकिन है। लेकिन, आप 2 मिनट में इसकी जांच कर सकते हैं-