यमुनानगर में रोडवेज बस ने महिला को कुचला, मौत:बाइक को टक्कर मारी, भतीजे के साथ अपने गांव लौट रही, तीन बच्चों की मां

यमुनानगर के महमूदपुर गांव के पास शनिवार शाम एक तेज रफ्तार हरियाणा रोडवेज बस ने बाइक को पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में बाइक पर सवार तीन बच्चों की मां 60 वर्षीय महिला की सड़क पर गिरने के बाद बस का पहिया सिर के ऊपर से गुजर गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

महिला का भतीजा उसे बाइक पर गांव अरनौली से सढ़ौरा छोड़ने जा रहा था। दुर्घटना के बाद बस ड्राइवर, बस को मौके पर छोड़कर फरार हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस ने शिकायत के आधार पर बस ड्राइवर के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।

भतीजा बाइक पर घर छोड़ने जा रहा था