दतिया में जीत के बाद कांग्रेस की PAC मीटिंग:पहली बार शामिल होंगे नकुल नाथ, जीतू, दिग्विजय, सिंघार सहित 25 नेताओं को बुलाया

दतिया विधानसभा के उपचुनाव में जीत के बाद आज भोपाल में प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में एमपी कांग्रेस की राजनीतिक मामलों की समिति की बैठक बुलाई है। इस बैठक में प्रदेश प्रभारी हरीश चौधरी से लेकर पीसीसी चीफ जीतू पटवारी, नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार सहित पॉलिटिकल अफेयर्स कमेटी में शामिल 25 नेताओं को बुलाया गया है।

दोपहर 12 बजे से पीसीसी के थर्ड फ्लोर पर यह बैठक रखी गई है।

पटवारी के कार्यकाल की पहली PAC में शामिल होंगे नकुल

जीतू पटवारी के प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद पीएसी के मेंबर नकुल नाथ पहली बार पॉलिटिकल अफेयर्स कमेटी की मीटिंग में शामिल होंगे। कांग्रेस मीडिया विभाग के अध्यक्ष मुकेश नायक ने कुछ दिन पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस कर दावा किया था कि इस बार पीएसी की बैठक में पूर्व सीएम कमलनाथ शामिल होंगे।