‘मेरी बेटी की तरह आरोपी अपनी जान की भीख मांगे’:जमुई कांड पर पीड़िता की मां बोलीं- अपराधियों के अंदर सरकार का खौफ होना चाहिए

“मेरी बेटी के साथ जो हुआ, उसके बाद सरकार ने सही कार्रवाई की है। 24 से 48 घंटे के अंदर पहले तीन आरोपियों को पकड़ा गया और जो मुख्य आरोपी था, उसका एनकाउंटर भी हुआ है।

सरकार के काम से हम बहुत खुश हैं और कार्रवाई से पूरी तरह संतुष्ट हूं। सीएम से मिलकर अच्छा लगा।”

जमुई की नाबालिग पीड़िता की मां ने यह बात मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मुलाकात के बाद कही। उन्होंने आरोपी को कड़ी से कड़ी सजा देने की मांग की है।

दरअसल, 19 सितंबर की शाम 7 बजे जमुई में एक नाबालिग छात्रा के साथ कुछ लड़कों ने बदसलूकी की थी। इस घटना को लेकर 4 दिनों तक परिवार अपने घर में बंद रहा।

सबसे पहले 23 सितंबर की शाम परिवार से मुलाकात बिहार प्रदेश महिला कांग्रेस की कार्यकारी अध्यक्ष डॉ.कुमारी सोनी ने की थी। उन्होंने परिवार को हिम्मत दिया और मीडिया के सामने आने के लिए कहा था।

इसके बाद परिवार ने गुरुवार को पटना CM सम्राट चौधरी से मुलाकात की। मां ने कहा, बेटी के साथ हुई घटना का दर्द अब भी हमें है, लेकिन कार्रवाई के बाद मुझे बेटी की सुरक्षा को लेकर सरकार से मिले आश्वासन से राहत मिली है।

पढ़िए CM ने पीड़ित परिवार से क्या कहा…

पीड़िता की मां ने बताया, 24 सितंबर की शाम हम पटना आए। यहां हमने अपनी बेटी के साथ हुए घटना को लेकर CM सम्राट चौधरी से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने हमसे कहा- आपकी बेटी मेरी बेटी है, आप बिल्कुल निश्चिंत रहिए।

पीड़ित बच्ची की मां ने मांग कि है कि “

बेटी के साथ जो हुआ, वह दोबारा किसी दूसरी लड़की के साथ नहीं होना चाहिए। जिस तरह से मेरी बेटी घटना के दौरान खुद को बचाने के लिए सभी आरोपियों के आगे हाथ जोड़ रही थी। अपनी जान की भीख मांग रही। सबके सामने गिड़गिड़ा रही थी, उसी तरह अपराधियों में भी कानून का डर होना चाहिए। वो भी उसी तरह से अपनी जान के लिए गिड़गिड़ाएं। आरोपियों के अंदर सरकार का खौफ होना चाहिए।”

‘बेटी की पढ़ाई और सुरक्षा की चिंता थी, CM ने भरोसा दिया’

पीड़िता की मां के लिए सबसे बड़ी चिंता घटना के बाद बेटी की सुरक्षा और उसका भविष्य था। मुख्यमंत्री से मुलाकात के दौरान उन्होंने बेटी की सुरक्षा और पढ़ाई से जुड़ी अपनी चिंता रखी।

मां के मुताबिक, सीएम ने हमारी बात सुनी और बेटी की पढ़ाई जारी रखने के साथ सुरक्षा को लेकर आश्वासन दिया। इस मुलाकात के बाद परिवार को भरोसा मिला है। जो भी हमने कहा, सर ने सबका आश्वासन दिया है। चाहे बेटी की सुरक्षा हो या पढ़ाई, सबके लिए भरोसा दिया है।

तेजस्वी बोले-CM ने नाबालिग की पहचान उजागर कर POCSO की धज्जियां उड़ाईं’

सीएम की पड़ित परिवार के साथ तस्वीर सामने आने के बाद नेता प्रतिपक्ष और राजद सांसद मीसा भारती ने इसे मुद्दा बना लिया और सरकार पर सियासी वार किया।

तेजस्वी ने लिखा कि मुख्यमंत्री पर निशाना साधते हुए लिखा- POCSO एक्ट के तहत नाबालिग पीड़िता की पहचान गोपनीय रखना अनिवार्य है। पीड़िता के परिजनों के साथ तस्वीर साझा किए जाने से उसकी पहचान सार्वजनिक होने का खतरा पैदा हुआ।

अब जानिए जमुई में लड़की के साथ क्या हुआ था

जमुई में 10वीं की छात्रा के साथ सड़क पर बदसलूकी की गई है। छात्रा शनिवार को कोचिंग के बाद अपने क्लासमेट के साथ स्कूटी से मड़वा पहाड़ घूमने गई थी। लौटते समय कुछ लड़कों ने दोनों को सड़क पर रोक लिया और उनके साथ बदसलूकी की।

इसी दौरान किसी ने पूरी घटना का वीडियो बना लिया। वीडियो में कुछ लड़के छात्रा के अश्लील हरकत करते नजर आ रहे हैं। किसी ने प्राइवेट पार्ट को छुआ, तो कोई गंदे तरीके से गोद में उठाता दिख रहा है।

लड़की को घसीटा भी गया है। घटना 19 सितंबर की बताई गई। 21 सितंबर को वीडियो वायरल होने के बाद मामले ने तूल पकड़ा। इस मामले में मुख्य आरोपी नंदन यादव का पुलिस ने हॉफ एनकाउंटर किया, बाकि के आरोपियों को पकड़ लिया गया।