रितु बराला से बोले गहलोत-अब तेरी रगड़ाई हो रही है:बिना संघर्ष पद मिल जाए, वो काम ढंग से नहीं कर सकता; पायलट को भी बोल चुके

राजस्थान की सियासी गलियों में एक बार फिर संघर्ष (रगड़ाई) शब्द काफी चर्चा में है। पूर्व सीएम अशोक गहलोत ने जुलाई 2019 में सचिन पायलट के लिए कहा था कि इनकी रगड़ाई नहीं हुई है।

अब गहलोत ने एनएसयूआई की राष्ट्रीय सचिव रितु बराला से कहा कि ‘अब तेरी रगड़ाई हो रही है ना, ऊपर जाएगी तब देखना। मैं सालों से कह रहा हूं बिना रगड़ाई के आप पद पर बन जाओ, बिना रगड़ाई पद मिल जाए वो काम ढंग से नहीं कर सकता।’

आप एनएसयूआई, यूथ कांग्रेस फिर कांग्रेस तक धक्के खाओ, नारे लगाओ, टिकट के लिए धक्के खाओ। गहलोत ने कहा कि मेरी रगड़ाई हो चुकी है।

दरअसल, दिल्ली में प्रदर्शन के दौरान रितु बराला के साथ मारपीट करने वाली महिला कॉन्स्टेबल के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की मांग को लेकर कांग्रेस नेता जयपुर पुलिस कमिश्रेट पर धरने पर बैठे हैं। सोमवार रात को गहलोत पुलिस कमिश्नरेट पहुंचे थे।