नीतीश कुमार के हनुमान छोटू सिंह डिटेन:चुनाव के मद्देनजर कार्रवाई, जक्कनपुर थाने में रखे जाने की सूचना; जबरन डिटेन करने के आरोप

पटना में जनसुराज उम्मीदवार अनुज सिंह के समर्थक छोटू सिंह को करबिगहिया के पास से डिटेन किए जाने का मामला सामने आया है।

छोटू सिंह के मुताबिक, वह अपनी गाड़ी से जा रहे थे। इसी दौरान STF और सेल की टीम ने उन्हें पकड़ लिया। फिलहाल, उन्हें जक्कनपुर थाना में रखा गया है।

ये वही छोटू सिंह हैं, जिन्हें जदयू से निकाल दिया गया था, लेकिन सार्वजनिक मंचों से हमेशा वे खुद को नीतीश कुमार के हनुमान कहते रहे हैं।

जबरन डिटेन करने के आरोप