UP Board 10th, 12th Result 2022 Updates: यूपी बोर्ड हाई स्कूल और इंटरमीडिएट रिजल्ट लिंक upmsp.edu.in पर इस सप्ताह

UP Board 10th, 12th Result 2022 on upmsp.edu.in Direct Link: यूपी बोर्ड हाई स्कूल और इंटरमीडिएट रिजल्ट को चेक करने के लिए लिंक को इस सप्ताह के दौरान एक्टिव कर सकता है। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) द्वारा यूपी बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2022 लिंक और यूपी बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2022 लिंक को आधिकारिक वेबसाइट, upmsp.edu.in पर एक्टिव किये जाएंगे। ऐसे में यूपी बोर्ड से सम्बद्ध शासकीय, सहायता प्राप्त और निजी विद्यालयों में वर्ष 2021-22 के दौरान हाई स्कूल (कक्षा 10) और इंटरमीडिएट (कक्षा 12) में पंजीकृत और परीक्षाओं में सम्मिलित हुए 47 लाख से अधिक छात्र-छात्राएं इन लिंक के माध्यम से अपना परिणाम (उत्तीर्ण या अनुत्तीर्ण) और विभिन्न विषयों के विषयवार प्राप्तांक वाली अंक-तालिका देख पाएंगे।

इन स्टेप में देखें यूपी बोर्ड परीक्षा परिणाम

यूपी बोर्ड रिजल्ट 2022 का इंतजार कर रहे स्टूडेंट्स को अपना परिणाम और मार्क्स जानने के लिए औपचारिक ऐलान के बाद आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करना होगा। इसके बाद अपनी सम्बन्धित कक्षा के परीक्षा परिणाम के लिंक पर क्लिक करना होगा। फिर नये पेज पर छात्रों को अपने विवरण (जैसे रोल नंबर, आदि) को भरकर सबमिट करना होगा। इसके बाद स्टूडेंट्स अपना यूपी बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2022 या यूपी बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2022 स्क्रीन पर देख पाएंगे। जिसका प्रिंट लेने के बाद छात्रों के इसकी सॉफ्ट कॉपी भी सेव कर लेनी चाहिए।