सेंसेक्स में 100 अंक से ज्यादा की गिरावट:ये 81,600 पर कारोबार कर रहा, निफ्टी भी 30 अंक फिसला; ऑटो और IT शेयर्स टूटे

शेयर बाजार में आज यानी 25 सितंबर को गिरावट है। सेंसेक्स 100 अंक से ज्यादा गिरकर 81,600 पर कारोबार कर रहा है। निफ्टी में भी करीब 30 अंक की गिरावट है, ये 25,050 पर कारोबार कर रहा है।

सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 20 में गिरावट और 10 में तेजी है। आज ऑटो, IT और बैंकिंग शेयर्स में ज्यादा गिरावट है। वहीं FMCG और एनर्जी शेयर्स में बढ़त है।

ग्लोबल मार्केट में मिलाजुला कारोबार

  • एशियाई बाजारों में जापान का निक्केई 0.20% ऊपर 45,719 पर और कोरिया का कोस्पी 3,471 पर फ्लैट कारोबार कर रहा है।
  • हॉन्गकॉन्ग का हैंगसेंग इंडेक्स 0.32% ऊपर 26,603 पर और चीन का शंघाई कंपोजिट 0.15% चढ़कर 3,859 पर कारोबार कर रहा है।
  • 24 सितंबर को अमेरिका का डाउ जोन्स 0.37% नीचे 46,121 पर बंद हुआ। नैस्डेक कंपोजिट में 0.33% और S&P 500 में 0.28% की गिरावट रही।

    कल बाजार में रही थी गिरावट

  • इससे पहले कल यानी 24 सितंबर को बाजार में गिरावट रही थी। सेंसेक्स 386 अंक गिरकर 81,716 के स्तर पर बंद हुआ था। निफ्टी में भी करीब 113 अंक की गिरावट रही, ये 25,057 पर बंद हुआ था।