बफीर्ली हवाओं के असर से शुक्रवार को भी दिल्ली में ठिठुरन भरी ठंड का दौर जारी रहा। न्यूनतम तापमान में भी गिरावट देखी गई। पांच जगहों पर सुबह का तापमान सामान्य से पांच डिग्री कम दर्ज किया गया। शनिवार को भी कमोबेश ऐसा ही मौसम बना रहेगा। शुक्रवार को दिल्ली का न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री कम 5.8 डिग्री सेल्सियस जबकि अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम 21.2 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। हवा में नमी का स्तर 44 से 95 प्रतिशत रहा। हालांकि दिन भर धूप खिली रही, लेकिन साथ ही तेज हवा भी चलती रही।

बफीर्ली हवाओं के असर से शुक्रवार को भी दिल्ली में ठिठुरन भरी ठंड का दौर जारी रहा। न्यूनतम तापमान में भी गिरावट देखी गई। पांच जगहों पर सुबह का तापमान सामान्य से पांच डिग्री कम दर्ज किया गया। शनिवार को भी कमोबेश ऐसा ही मौसम बना रहेगा।

शुक्रवार को दिल्ली का न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री कम 5.8 डिग्री सेल्सियस जबकि अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम 21.2 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। हवा में नमी का स्तर 44 से 95 प्रतिशत रहा। हालांकि दिन भर धूप खिली रही, लेकिन साथ ही तेज हवा भी चलती रही।

शनिवार को भी रहेगी ठिठुरन

मौसम विभाग का अनुमान है कि ठिठुराने वाली ठंड का यह आलम शनिवार को भी बना रहेगा। सुबह के समय कड़ाके की ठंड होगी। दिन के समय आसमान साफ रहेगा और धूप भी खिली रहेगी। इसके चलते अधिकतम तापमान 22 और न्यूनतम 05 डिग्री सेल्सियस रह सकता है।

बारिश होने की संभावना

इस दौरान हवा की गति चार से दस किलोमीटर प्रति घंटे रहने की संभावना है। रविवार को मौसम में फिर बदलाव होगा। हवा की दिशा दक्षिणी पूर्वी होगी और दिल्ली के अलग-अलग इलाकों में हल्की वर्षा हो सकती है। इस दौरान हवा की रफ्तार 12 से 16 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।