बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर ने हाल ही में अपनी बेटी देवी की मुखेभात (अन्नप्राशन) सेरेमनी रखी। जिसमें बिपाशा और करण के परिवार वाले और करीबियों ने हिस्सा लिया। 10 जून को कपल ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर रस्म की वीडियो शेयर किया है, जिसमें देवी के इस खास दिन के कई मोमेंट्स शामिल हैं। खास मौके के लिए बिपाशा ने बेटी को रेड कलर की बनारसी साड़ी पहनाई है, जिस गोल्डन वर्क देखने को मिल रहा है। साड़ी के साथ बिपाशा ने देवी को गोल्डन नेकलेस, पायल और मुकुट पहनाया है, जिसमें वो बेहद प्यारी दिख रही हैं।
बिपाशा ने पहना रेड और व्हाइट सूट, सफेद कुर्ते में दिखे करण
बेटी के अन्नप्राशन के मौके पर बिपाशा ने रेड और व्हाइट सूट पहना है। बालों में गजरा, बड़े इयररिंग्स और मिनिमल मेकअप के साथ एक्ट्रेस ने अपने लुक को कंप्लीट किया है। करण ने इस दौरान व्हाइट कुर्ता- पायजामा के साथ ब्लू नेहरू जैकेट पहनी है। वीडियो शेयर करते हुए बिपाशा ने लिखा, “देवी का मुखेभात दुर्गा दुर्गा।” तस्वीर में करण पूजा की थाली बजाने में व्यस्त देवी को पकड़े हुए हैं। दूसरी तरफ बिपाशा पास में बैठकर अपनी बच्ची को प्यार से दुलार रही हैं।
देवी की अन्नप्रशान सेरेमनी की अन्य फोटोज
फैंस बोले- ये तो सचमुच देवी लग रही हैं
सोशल मीडिया पर बिपाशा-करण के इस वीडियो को खूब पसंद किया जा रहा है। एक फैन ने कमेंट सेक्शन पर लिखा- ईश्वर देवी को जीवन में ढेर सारी खुशियां और समृद्धि दे। दूसरे फैन ने लिखा- देवी बहुत सुंदर और प्यारी लग रही है। बिपाशा मैम आप और करण सर भी बहुत सुंदर लग रहे हैं। आप दोनों भाग्यशाली और सबसे खुशनसीब माता-पिता हैं। देवी आपके जीवन में आए और आप सभी का भला करें। तीसरे फैन ने लिखा-सचमुच छोटी देवी मां की तरह दिख रही हैं। भगवान उस पर कृपा करें।