हाथरस में धूमधाम से निकली अंबेडकर शोभायात्रा:दर्जनों झांकियां शोभायात्रा में हुई शामिल, हजारों लोगों ने शोभायात्रा में लिया भाग

हाथरस में शहर में मध्य रात्रि तक डॉ. बीआर अंबेडकर शोभायात्रा की धूम रही। शहर में हर साल यह शोभायात्रा निकाली जाती है। शहर की सीयल खेड़ा से यह शोभा यात्रा शुरू हुई। शोभा यात्रा का शुभारंभ पूर्व केंद्रीय मंत्री और राज्यसभा सदस्य रामजीलाल सुमन ने किया। शोभा यात्रा में हजारों की तादाद में लोग मौजूद थे। शोभायात्रा में दर्जनों झांकियां शामिल थी।

इनमें डॉ. बीआर अंबेडकर के अलावा अन्य महापुरुषों की झांकियां शामिल थी। शोभायात्रा में आसपास के कस्बों और देहात से भी काफी झांकियां शामिल होने के लिए आई। इन झांकियां पर अंबेडकर और अन्य महापुरुषों के संदेश लिखे हुए थे। शोभायात्रा में शामिल युवा काफी उत्साहित थी और वह जय भीम जय भारत आदि नारे लगा रहे थे। कुछ युवा तरह-तरह की करतब दिखाते हुए भी चल रहे थे।

शोभायात्रा में जनप्रतिनिधि और काफी समाजसेवी भी शामिल हुए। इनका भी जोशीला का स्वागत किया गया। शोभायात्रा में कई बैंड भी शामिल थे और वह डा. अंबेडकर के विचारों को प्रसारित कर रहे थे। शोभायात्रा में शामिल झांकियां पर भी डॉ अंबेडकर की विचार लिखे थे। शोभायात्रा शहर में जहां-जहां से निकाली गई, वहां वहां धूम मची रही। सुरक्षा की दृष्टि से शोभायात्रा के साथ काफी तादाद में पुलिस फोर्स भी मौजूद था।

यह रहे मुख्य रूप से मौजूद…
इस मौके पर मुख्य रूप से पूर्व केंद्रीय मंत्री रामजीलाल सुमन के अलावा सादाबाद के राष्ट्रीय लोकदल के विधायक प्रदीप चौधरी उर्फ गुड्डू, शोभा यात्रा समिति के अध्यक्ष योगेश कुमार ओके, बृजमोहन राही, लल्लन बाबू एडवोकेट, पंकज प्रेमाकर, सुनीता सिंह, विश्वनाथ प्रताप सिंह उर्फ बंटी भैया, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष अगमप्रिय सत्संगी, आकाश भारती आदि काफी लोग शामिल थे। यह शोभायात्रा देर रात अलीगढ़ रोड स्थित खंदारी गढ़ी पर जाकर समाप्त हुई।