सेंसेक्स में 200 अंक से ज्यादा की गिरावट:निफ्टी भी 50 अंक लुढ़का, ऑटो और एनर्जी शेयर्स में बिकवाली

शेयर बाजार में आज यानी 6 जनवरी को गिरावट है। सेंसेक्स 200 अंक से ज्यादा की गिरावट के साथ 85,200 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। निफ्टी में भी करीब 50 अंक की गिरावट है, ये 26,200 पर कारोबार कर रहा है। ऑटो और एनर्जी शेयर्स में बिकवाली है।

अडाणी एंटरप्राइजेज के पब्लिक बॉन्ड इश्यू में निवेश का मौका

अडाणी ग्रुप की मुख्य कंपनी ‘अडाणी एंटरप्राइजेज’ का पब्लिक बॉन्ड इश्यू यानी NCD आज से खुल गया है। इसमें 19 जनवरी तक निवेश कर पाएंगे। NCD में निवेश करने के लिए कम से कम 10,000 रुपए लगाने होंगे। इसके बाद 1,000 रुपए के मल्टीपल में निवेश बढ़ाया जा सकता है।

ग्लोबल मार्केट में तेजी

  • एशियाई बाजारों में कोरिया का कोस्पी 0.08% ऊपर 4,461 पर और जापान का निक्केई इंडेक्स 0.70% ऊपर 52,191 पर कारोबार कर रहा है।
  • हॉन्गकॉन्ग का हैंगसेंग इंडेक्स 1.66% ऊपर 26,784 पर और चीन का शंघाई कंपोजिट इंडेक्स 1.10% बढ़कर 4,067 पर कारोबार कर रहा है।
  • 5 जनवरी को अमेरिका का डाउ जोन्स 1.23% बढ़कर 48,977 पर बंद हुआ। वहीं, नैस्डेक कंपोजिट में 0.67% की गिरावट और S&P 500 में 0.64% की तेजी रही थी।

5 जनवरी को FII ने ₹3,268 करोड़ के शेयर्स बेचे

  • 5 जनवरी को FII ने 115 करोड़ रुपए के शेयर खरीदे थे। वहीं DII ने 1,479 करोड़ रुपए के शेयर्स खरीदे थे।
  • दिसंबर 2025 में FIIs ने कुल ₹34,349.62 करोड़ के शेयर्स बेचे। इस दौरान बाजार को संभाल रहे DIIs ने ₹79,619.91 करोड़ के शेयर खरीदे।
  • नवंबर महीने में FIIs ने कुल ₹17,500.31 करोड़ के शेयर बेचे। जबकि, DIIs ने ₹77,083.78 करोड़ की खरीदारी की। यानी, बाजार को घरेलू निवेशकों का सपोर्ट है।

कल बाजार में रही थी गिरावट

इससे पहले कल यानी 5 जनवरी को शेयर बाजार में गिरावट रही थी। सेंसेक्स 322 अंक गिरकर 85,439 के स्तर पर बंद हुआ था। निफ्टी में भी 78 अंक की गिरावट रही, ये 26,250 के स्तर पर बंद हुआ था।