दिलावर बोले-गाय काटकर खाने वाले हमारे-साथ मंच पर बैठते हैं:राम को मानने वाला व्यक्ति हमसे दूरी बढ़ाता है; हमें एकजुट रहने की जरूरत

शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने कहा कि शिक्षा के मंदिर में सभी वर्गों का समान अधिकार है। यहां कोई ऊंचा या नीचा नहीं होता। समाज के पिछड़े और दलित वर्गों को मुख्यधारा में साथ लेकर चलें।

उन्होंने कहा- गाय काटकर खाने वाले लोग हमारे साथ मंच पर बैठते हैं, और भगवान राम और गंगा माता को मानने, भारत माता की पूजा करने वाला व्यक्ति हमसे दूरी बढ़ाता है। इससे दोगला आदमी कोई नहीं हो सकता।

शिक्षा मंत्री ने ये बातें कोटा में जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डाइट) में स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा के अनावरण समारोह में कही।

दिलावर ने कहा- समाज को एकजुट करके चलो। तभी हमारा देश समृद्ध होगा और आगे बढ़ेगा, नहीं तो देश कभी भी टूट जाएगा।