IPL के चौथे मैच में पंजाब किंग्स ने गुजरात टाइटंस को 3 विकेट से हरा दिया। मुल्लांपुर में मंगलवार को PBKS ने टॉस जीतकर बॉलिंग चुनी। GT ने 6 विकेट खोकर 162 रन बनाए। पंजाब ने 19.1 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर टारगेट हासिल किया।
डेब्यू मैच खेलने उतरे ऑस्ट्रेलिया के कूपर कोनोली ने पंजाब से फिफ्टी लगाई। उनकी पारी ने ही टीम को जीत दिलाई। विजयकुमार वैशाख ने 3 और युजवेंद्र चहल ने 2 विकेट लिए। गुजरात से शुभमन गिल ने 39 और जोस बटलर ने 38 रन बनाए। प्रसिद्ध कृष्णा को 3 विकेट मिले।
पंजाब ने 109 रन तक 2 ही विकेट गंवाए थे। यहां प्रसिद्ध बॉलिंग करने आए, उन्होंने 2 ओवर में 3 विकेट झटक लिए। पंजाब ने 118 रन तक 6 विकेट गंवा दिए। 144 पर 7वां विकेट भी गिर गया। यहां से कोनोली आखिर तक टिके रहे और टीम को जीत दिला दी। कोनोली ने 72 रन बनाए।