मधुबनी विधायक माधव आनंद ने दिल्ली प्रवास के दौरान केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण मंत्री चिराग पासवान से मुलाकात की। इस बैठक में बिहार के समग्र विकास और विशेष रूप से मधुबनी विधानसभा क्षेत्र (36) के विकास पर विस्तृत चर्चा हुई।
विधायक माधव आनंद ने मंत्री चिराग पासवान से मधुबनी में खाद्य प्रसंस्करण क्षेत्र में निजी निवेश को प्रोत्साहित करने हेतु सहयोग एवं मार्गदर्शन का अनुरोध किया।
उन्होंने मंगलवार देर रात को कहा कि मधुबनी में इस क्षेत्र में अपार संभावनाएं हैं, जो न केवल स्थानीय रोजगार सृजन को बढ़ावा देंगी बल्कि क्षेत्रीय अर्थव्यवस्था को भी सशक्त करेंगी।
विधायक माधव आनंद ने बताया कि केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने इस दिशा में हर संभव सहयोग और सहायता का आश्वासन दिया है। उन्होंने इस मुलाकात को मधुबनी के औद्योगिक एवं आर्थिक विकास की दिशा में एक सकारात्मक कदम बताया।