IPL में लगातार तीन हार के बाद जीती चेन्नई:दिल्ली को 23 रन से हराया; सैमसन का शतक, ओवर्टन को 4 विकेट

चेन्नई सुपर किंग्स ने IPL के मौजूदा सीजन में पहली जीत हासिल कर ली है। लगातार तीन हार के बाद चेन्नई को यह कामयाबी नसीब हुई है। उसने शनिवार को दिल्ली कैपिटल्स को 23 रन से हराया।

चेपॉक स्टेडियम में DC ने गेंदबाजी चुनी। चेन्नई ने 20 ओवर के बाद 2 विकेट पर 212 रन बनाए। जवाब में दिल्ली 20 ओवर में 10 विकेट पर 189 रन ही बना सकी। जैमी ओवर्टन ने 18 रन देकर 4 विकेट झटके।

संजू सैमसन ने तीसरी टीम से शतक लगाया

चेन्नई की ओर से संजू सैमसन ने शतकीय पारी खेली। उन्होंने तीसरी टीम से शतक लगाया है। इससे पहले वे राजस्थान से 2 और दिल्ली से एक शतक लगा चुके हैं। संजू को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।

दिल्ली की ओर से स्टब्स की फिफ्टी

दिल्ली की पारी में नंबर-6 पर बल्लेबाजी करने उतरे ट्रिस्टन स्टब्स ने 38 बॉल पर 60 रन की संघर्षपूर्ण पारी खेली, लेकिन अपनी टीम को जीत नहीं दिला सके। उनकी पारी में 4 चौके और 3 छक्के शामिल रहे।

चेन्नई पहली जीत से नंबर-9 पर

चेन्नई की टीम सीजन की पहली जीत से पॉइंट्स टेबल के नंबर-9 पर है। वहीं, दिल्ली लगातार दूसरी हार के बाद नंबर-4 पर है। चेन्नई के पास 2 और दिल्ली के पास 4 अंक हैं। दिन का पहला मैच जीतने वाली पंजाब की टीम दूसरे स्थान पर हैं। पंजाब के पास 7 अंक हैं।

दोनों टीमों की प्लेइंग-11

CSK: संजू सैमसन (विकेटकीपर), ऋतुराज गायकवाड़ (कप्तान), आयुष म्हात्रे, सरफराज खान, डेवाल्ड ब्रेविस, शिवम दुबे, जैमी ओवरटन, नूर अहमद, अंशुल कंबोज, खलील अहमद, गुरजपनीत सिंह।

इम्पैक्ट: अकील हुसैन।

DC: केएल राहुल (विकेटकीपर), पाथुम निसांका, समीर रिजवी, अक्षर पटेल (कप्तान), ट्रिस्टन स्टब्स, डेविड मिलर, आकिब नबी, लुंगी एनगिडी, कुलदीप यादव, टी नटराजन, मुकेश कुमार।

इम्पैक्ट: आशुतोष शर्मा।