गुरुग्राम में सेक्टर 65 स्थित एम-3-एम हाईट्स सोसाइटी में एक व्यक्ति की ऊंची इमारत से कूदकर सुसाइड करने का मामला सामने आया है। यह घटना सोसाइटी की 10वीं मंजिल पर हुई। घटना के तुरंत बाद स्थानीय पुलिस को सूचित किया गया, जिन्होंने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया।
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। मृतक की पहचान प्रशांत यादव के रूप में हुई है। पत्नी ने पुलिस को बताया कि प्रशांत 28 अप्रैल को विदेश से लौटा था। इसके बाद से ही वह मानसिक रूप से परेशान चल रहा था। फिलहाल पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है। हालांकि सुसाइड के सही कारणों का पता नहीं चल सका है।