असम- कॉकरोच पार्टी के आशुतोष 5 घंटे हिरासत में रहे:बोले- CM हिमंता को स्कूलों की सच्चाई सामने आने का डर

असम के गुवाहाटी में कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के सह-संयोजक आशुतोष रांका और उनकी टीम के कई कार्यकर्ताओं को पुलिस ने रविवार को हिरासत में लिया था। ये लोग CJP की वॉलंटियर्स मीटिंग में शामिल होने जा रहे थे।

पुलिस सभी को गुवाहाटी स्थित काहिलीपारा जेल लेकर गई है। हालांकि पांच घंटे बाद उन्हें छोड़ दिया गया। हिरासत में लिए जाने के दौरान रांका ने कहा- CM हिमंता को डर है कि अगर CJP असम के स्कूलों में गई तो पूरे देश को सच पता चल जाएगा।

दीपके बोले- रांका को पुलिस किसी अज्ञात जगह पर ले गई थी

CJP मुताबिक, उसकी टीम गुवाहाटी में वॉलंटियर्स की एक मीटिंग में जा रही थी। इसमें करीब 200-300 वॉलंटियर्स के शामिल होने की योजना थी। पुलिस ने सुबह से ही कार्यक्रम स्थल का रास्ता रोक दिया था।

रांका ने इससे पहले मतदाता सूची के पुनरीक्षण से प्रभावित परिवारों से मिलने और सरकारी स्कूलों का जायजा लेने की बात कही थी। उन्होंने कहा था कि CJP असम और पूर्वोत्तर में अपना वॉलंटियर नेटवर्क बढ़ाएगा।

दीपके ने ‘स्कूल ठीक करो’ अभियान शुरू किया

अभिजीत दीपके ने महाराष्ट्र के हिंगोली में अपने गांव से ‘स्कूल ठीक करो’ अभियान की शुरुआत की थी। उन्होंने कहा था कि सरकार की अनदेखी की वजह से गरीब छात्रों को नुकसान हो रहा है, और उन्होंने प्राइवेट स्कूलों की फीस पर सीमा लगाने की मांग की।

उन्होंने कहा था कि ‘स्कूल ठीक करो अभियान’ के अगले चरण में वे महाराष्ट्र के अन्य इलाकों के सरकारी स्कूलों का दौरा करेंगे ताकि यह देख सकें कि छात्रों के लिए सुविधाएं उपलब्ध हैं या नहीं।