नरहन में महिला ने फांसी लगाकर की आत्महत्या:घरेलू विवाद से परेशान चल रही थी, पुलिस ने यूडी केस दर्ज किया

रामगढ़ थाना क्षेत्र के नरहन गांव में एक महिला ने पारिवारिक कलह से परेशान होकर अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतका की पहचान जितेंद्र कोहार की पत्नी संगीता देवी के रूप में हुई है।

जानकारी के अनुसार, संगीता देवी लंबे समय से पारिवारिक विवादों से जूझ रही थीं। इसी तनाव के कारण उन्होंने यह कदम उठाया।

घटना की सूचना मिलने पर रामगढ़ थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर सदर अस्पताल भेजा, जहां पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी की गई।

रामगढ़ थाना अध्यक्ष हरिप्रसाद शर्मा ने बुधवार शाम बताया कि इस मामले में किसी के द्वारा कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर यूडी (अप्राकृतिक मृत्यु) केस दर्ज कर लिया है और आत्महत्या के कारणों का पता लगाने के लिए जांच कर रही है।