अवैध मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ भीलवाड़ा की जहाजपुर थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक मकान से अवैध गांजा जप्त किया है।पुलिस ने मुखबिर की सूचना के बाद इस कार्रवाई को अंजाम दिया।
मुखबिर की सूचना पर हुई कार्रवाई
जहाजपुर थाना प्रभारी लोकपाल सिंह ने बताया कि मुखबिर के जरिए सूचना मिली थी कि थाना क्षेत्र के उल्लेला गांव में एक युवक अवैध रूप से गांजे की तस्करी कर रहा है, इस सूचना के बाद पुलिस टीम ने बताए हुए उल्लेला गांव में एक मकान पर छापा मारा।तलाशी के दौरान पुलिस को इस घर में अवैध गांजा मिला,वजन करवाने पर 2 किलो 899 ग्राम निकला जिसे पुलिस ने जब्त किया।
एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज
पुलिस को मौके पर एक युवक मिला जिसने पूछताछ में अपना नाम गोविंद कुमार( 25 ) पिता चंद्र प्रकाश बताया।पुलिस ने अवैध मादक पदार्थ तस्करी के आरोप में युवक को एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज करते हुए गिरफ्तार किया। पुलिस गिरफ्तार युवक से अवैध गांजा तस्करी और खरीद-फरोख्त के नेटवर्क से जुड़ी पूछताछ में लगी है।