करनाल में छत से गिरने से युवक की मौत:रात को नींद में उठकर पेशाब करने गया था, संतुलन बिगड़ा

करनाल की शिव कॉलोनी में एक युवक की छत से गिरने के बाद संदिग्ध हालातों में मौत हो गई। बताया जा रहा है कि युवक रात के समय छत पर सो रहा था। देर रात वह पेशाब करने के लिए उठा, लेकिन नींद की हालत में होने के कारण संतुलन बिगड़ गया और वह नीचे गिर गया। गंभीर हालत में उसे अस्पताल पहुंचाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी।

मृतक की पहचान 24 वर्षीय सुदामा के रूप में हुई है। वह 7 जून की रात को अपने घर की छत पर सोया हुआ था। देर रात वह पेशाब करने के लिए उठा था। इसी दौरान नींद में होने की वजह से उसका संतुलन बिगड़ गया और वह छत से नीचे गिर गया। गिरने से उसे गंभीर चोटें आई।

घटना के बाद परिजनों ने उसे तुरंत करनाल के सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया। गांव के सुदामा के भाई सुरेश ने बताया कि वह काफी गंभीर रूप से घायल था। डॉक्टरों ने उसका इलाज शुरू किया, लेकिन हालत में सुधार नहीं हुआ और इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेजा शव

घटना की सूचना मिलने के बाद राम नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शवगृह भेज दिया। अगले दिन पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी कर शव परिजनों को सौंप दिया गया।

नींद की हालत में गिरने की आशंका

राम नगर थाना के हेड कांस्टेबल प्रदीप कुमार ने बताया कि प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि सुदामा नींद की अवस्था में छत से नीचे गिरा था। फिलहाल पुलिस मामले की हर पहलू से जांच कर रही है, ताकि घटना के कारणों की पूरी तरह पुष्टि हो सके।