अभिनेता रवि वलेचा 80 के दशक की कई फिल्मों में जूनियर अमिताभ बच्चन का रोल करने के लिए मशहूर थे। उन्होंने फिल्मों से शुरुआत तो की, मगर बड़े होने पर उन्होंने एक अलग रास्ता चुना। उनकी जिंदगी कई मोड़ से गुजरी है। हर मोड़ पर उन्होंने कामयाबी हासिल की।
300 से ज्यादा फिल्मों में किया काम
-
- रवि ने सिर्फ चार साल की उम्र में फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखा था।
- वह अपनी पीढ़ी के सबसे ज्यादा फीस लेने वाले बाल कलाकार में से एक बन गए और उन्होंने हिंदी, तमिल और तेलुगु समेत कई भाषाओं और इंडस्ट्रीज की 300 से ज्यादा फिल्मों में काम किया।
- हालांकि एक्टिंग उनकी जिंदगी का सिर्फ एक हिस्सा थी।
- फिल्मों से दूर होने के बाद, रवि ने खाने-पीने की चीजों में अपनी दिलचस्पी को आगे बढ़ाया।
- अब अपना कामयाब करियर बनाया है।