किर्गिस्तान के बिश्केक में शंघाई सहयोग संगठन यानी एससीओ के शिखर सम्मेलन के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने मुलाकात की। 26वें एससीओ शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेते हुए विश्व नेताओं के साथ पीएम मोदी ने ग्रुप फोटो में हिस्सा लिया। इसके बाद दोनों ही नेताओं ने साथ में चहलकदमी करते हुए एक-दूसरे का हालचाल लिया। दिलचस्प बात ये रही कि इस दौरान ग्रुप फोटो का हिस्सा रहे पाकिस्तान के पीएम शहबाज शरीफ भी वहां हाथ बांधे खड़े थे।न्यूज एजेंसी एएनआई की ओर से जारी वीडियो में देखा जा सकता है कि तमाम वैश्विक नेता तस्वीर खिंचाने के लिए एक साथ खड़े हुए। इसके बाद जब सभी लोग बाहर जाने लगे तो इस दौरान प्रधानमंत्री मोदी और चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग के बीच बातचीत हुई। वहीं, पाकिस्तानी पीएम शहबाज शरीफ की ओर उन्होंने ध्यान तक नहीं दिया।ग्रुप फोटो के दौरान शी जिनपिंग प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बाईं ओर तीसरे स्थान पर खड़े थे। जैसे ही ग्रुप फोटो हुआ और सभी राष्ट्र प्रमुख मंच से उतरे। प्रधानमंत्री मोदी और जिनपिंग का आमना-सामना हुआ। दोनों बातचीत करते हुए हॉल से बाहर की ओर जाने लगे। इस दौरान पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ देखते रहे
शहबाज शरीफ की कैसे हुई किरकिरी?
पहली किरकिरी: ग्रुप फोटो से पहले का एक वीडियो सामने आया। यह वीडियो दर्शाता है कि जब सभी राष्ट्र प्रमुख मंच पर इकट्ठा हो रहे थे, तो प्रधानमंत्री मोदी को देखकर चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन रुक गए। दोनों ने प्रधानमंत्री मोदी से हाथ मिलाया। इस दौरान पुतिन और पीएम मोदी के बीच गर्मजोशी दिखाई दी। इसके बाद पुतिन और जिनपिंग मंच पर अपने-अपने तय स्थान पर जाकर खड़े हो गए। तस्वीर लिए जाने से पहले प्रधानमंत्री मोदी से ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियन ने भी हाथ मिलाया। दोनों के बीच संक्षिप्त बात हुई। ग्रुप फोटो से पहले शहबाज शरीफ पीछे ही रहे। वे पुतिन के ठीक पास जाकर खड़े हो गए, लेकिन पुतिन ने न तो उनकी तरफ देखा, न उनसे हाथ मिलाया।
एससीओ सम्मेलन से एक दिन पहले प्रधानमंत्री मोदी ने रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से भी मुलाकात की थी। दोनों नेताओं के बीच हुई बातचीत में रूस-यूक्रेन युद्ध का मुद्दा प्रमुख रहा। प्रधानमंत्री मोदी ने युद्ध को खत्म करने और बातचीत के जरिए समाधान तलाशने की जरूरत पर जोर दिया था।