रेवाड़ी में रोडवेज बस के कुलचने से छात्रा की मौत:बाजरे के खेत में छिपा ड्राइवर, गुस्साए ग्रामीणों ने पीटा; रोड किया जाम

रेवाड़ी में गुरुवार सुबह रोडवेज बस ने 15 वर्षीय छात्रा को कुलच दिया। जिससे ग्रामीण भड़क गए और ड्राइवर बस को छोड़कर पास में बाजरे के खेत में जाकर छुप गया। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों को देख बाजरे के खेत में छुपा ड्राइवर हाथ जोड़कर माफी मांगता दिखाई दिया। छात्रा की हालत गंभीर बताई जा रही है।

गुस्साए ग्रामीणों ने ग्रामीणों ने बाजरे के खेत से निकालकर ड्राइवर की पिटाई कर दी और रोड पर जाम लगा दिया। मौके पर पहुंची कोसली पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित कर ग्रामीणों को जाम खोलने के लिए राजी किया।

टायर के नीचे आए दोनों पैर

जानकारी के अनुसार रेवाड़ी डिपो की बस गुरुवार सुबह गुजरवार से रेवाड़ी के लिए चली थी। खेड़ी तक पहुंचते-पहुंचते बस खचाखच भर गई। जैसे ही बस खेड़ी बस स्टैंड से चली, तो अगली खिड़की में खड़ी मधु अचानक नीचे गिर गई और बस का टायर उसकी दोनों टांगों के ऊपर से गुजर गया।

जिससे मौके पर हा-हाकार मच गया और ड्राइवर बस को रोककर पास ही बाजरे के खेत में जाकर छिप गया। बस में सवार यात्री और ग्रामीण पीछा करते हुए वहां पहुंचे।