लखनऊ में हेड कॉन्स्टेबल ने पत्नी की पीट-पीटकर हत्या की:इकलौते बेटे को लेकर घर के बाहर टलहता रहा; साला पहुंचा तो लाश मिली

लखनऊ में रविवार को एक हेड कॉन्स्टेबल ने 40 साल की पत्नी की पीट-पीटकर हत्या कर दी। दोनों के बीच किसी बात पर विवाद हुआ था। पति ने मसाला कूटने वाले मूसल से पीटना शुरू कर दिया। सिर पर मूसल लगते ही पत्नी फर्श पर गिर पड़ी। सिर से काफी देर तक खून निकलता रहा और उसने दम तोड़ दिया।

इसके बाद हेड कॉन्स्टेबल कुछ देर लाश के पास बैठा रहा। फिर अपने 1 साल के बच्चे को गोद में लेकर बाहर घूमता रहा। दोपहर करीब 3 बजे साले जब घर पहुंचे तो बहन की लाश देखकर सन्न रह गए। उन्होंने बहनोई से मौत का कारण पूछा तो वह बहाने बनाने लगा।

मामला महानगर थाना क्षेत्र का है। आरोपी 2011 में सिपाही बना था। पिछले साल प्रमोशन पाकर हेड कॉन्स्टेबल बना था। उसने सुबह करीब 10:30 से 11 बजे के बीच पत्नी की हत्या की। पुलिस ने उसे हिरासत में लिया है। पूछताछ की जा रही है। हत्या की वजह सामने नहीं आई है।

अयोध्या का रहने वाला है आरोपी हेड कॉन्स्टेबल

हेड कॉन्स्टेबल हिमांशु श्रीवास्तव अयोध्या के निरालानगर का रहने वाला है। उसकी शादी अंबेडकरनगर मालेपुरा की रश्मि श्रीवास्तव से 2015 में हुई थी। लखनऊ में हिमांशु पेपर मिल इलाके में डॉक्टर एमएम श्रीवास्तव के मकान में पिछले ढाई साल से किराये पर रह रहा था। यह परिवार डॉक्टर के घर में अकेला किरायेदार था।

अयोध्या का रहने वाला है आरोपी हेड कॉन्स्टेबल

हेड कॉन्स्टेबल हिमांशु श्रीवास्तव अयोध्या के निरालानगर का रहने वाला है। उसकी शादी अंबेडकरनगर मालेपुरा की रश्मि श्रीवास्तव से 2015 में हुई थी। लखनऊ में हिमांशु पेपर मिल इलाके में डॉक्टर एमएम श्रीवास्तव के मकान में पिछले ढाई साल से किराये पर रह रहा था। यह परिवार डॉक्टर के घर में अकेला किरायेदार था।

फोन नहीं उठा तो शक गहराया

हेड कॉन्स्टेबल का साला सौरभ श्रीवास्तव पारा इलाके में रहकर प्राइवेट नौकरी करता है। उसने बताया- शुक्रवार रात बहन से बात हुई थी। उसने कहा था कि उसका बीपी (ब्लड प्रेशर) सही नहीं है। तब मैंने कहा कि घर आ जाऊं तो उसने मना कर दिया।

शनिवार को पूरे दिन बात नहीं हुई। रविवार को छोटे भाई आदर्श ने मुझे गांव से फोन किया। उसने बताया कि दीदी का फोन नहीं उठ रहा, कोई दिक्कत है क्या?

इस पर मैं बहन के घर पहुंचा तो वह किचन के किनारे खून से लथपथ पड़ी हुई थी। उसके सिर में काफी चोट थी और चारों तरफ खून फैला हुआ था। जब हिमांशु से पूछा कि ये सब कैसे हुआ तो उसने सही तरीके से जवाब नहीं दिया। तब हमने पुलिस को सूचना दी।

सौरभ का आरोप है कि पहले भी हिमांशु ने बहन को कई बार मारने का प्रयास किया था। उसका गमछे से गला कसा था। इधर, कुछ दिन सब ठीक हो गया लेकिन आज अचानक से घटना कर दी। हिमांशु ने पूरा प्लान करके बहन की हत्या की है। रक्षाबंधन पर मैं बहन से राखी बंधवाकर गया था।