सेंसेक्स 150 अंक ऊपर, निफ्टी 15 अंक नीचे:मीडिया और IT शेयर्स में सबसे ज्यादा खरीदारी, फार्मा में बिकवाली; आज से दो IPO खुले

शेयर बाजार में आज यानी 30 सितंबर को मिला जुला कारोबार है। सेंसेक्स करीब 150 अंक की तेजी के साथ 72,700 के पार कारोबार कर रहा है। निफ्टी 15 अंकों की मामलू गिरावट के साथ 22,700 के स्तर पर है। आज के कारोबार में मीडिया और IT शेयर्स में सबसे ज्यादा खरीदारी है। वहीं फार्मा और मेटल में बिकवाली।

आज से दो IPO ओपन हुए

सिविल इंजीनियरिंग और इंफ्रास्ट्रक्चर क्षेत्र की कंपनी विशाल निर्मिति और ज्वैलरी सेगमेंट की कंपनी नित्यास जेम्स एंड ज्वैलरी का IPO आज से ओपन होगा। निवेशक इसमें 5 अक्टूबर तक बोली लगा सकेंगे। विशाल निर्मिति इस IPO के जरिए 178 करोड़ रुपए और नित्यास जेम्स एंड ज्वैलरी 108 करोड़ रुपए जुटाना चाहती है।