आरा- करवाचौथ पर कैंची से पत्नी पर 150 वार:3 घंटे चला ऑपरेशन, 150 टांके; बांका में पति का सुसाइड, शराब पीने पर हुई थी लड़ाई

आरा में करवाचौथ के दिन घरेलू विवाद में एक पति ने अपनी पत्नी पर जानलेवा हमला कर दिया। आरोपी ने धारदार कैंची से पत्नी की गर्दन, पीठ, चेहरे और हाथ समेत शरीर के कई हिस्सों पर 150 से ज्यादा वार किए। गंभीर रूप से घायल महिला को परिजनों ने निजी अस्पताल में भर्ती कराया। डॉक्टरों के मुताबिक, महिला को करीब 150 टांके लगे हैं। तीन घंटे तक ऑपरेशन कर उसकी जान बचाई गई।

घायल महिला की पहचान मुफस्सिल थाना क्षेत्र के भकुरा निवासी पंकज कुमार ठाकुर की पत्नी राखी कुमारी (26) के रूप में हुई है। वह फिलहाल नगर थाना क्षेत्र के बड़ी मठिया मोहल्ले में पति और दो बच्चों के साथ किराए के मकान में रहती थी। घटना के बाद पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है।

इधर, बांका में पत्नी ने करवाचौथ किया था, लेकिन उसी रात पति ने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। पूजा में शराब पीने को लेकर पति-पत्नी में लड़ाई हुई थी।

पहले जानिए पत्नी पर हमले की कहानी